BJP Leader Navya Haridas: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नव्या हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रियंका गांधी के निर्वाचन को चुनौती दी है। पिछले महीने केरल की वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी की रायबरेली सीट से भी जीत दर्ज की थी। जिसके बाद वायनाड की सीट खाली कर दी थी। प्रियंका गांधी ने यहां से उपचुनाव में जीत दर्ज की। 13 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से 5 लाख से ज्यादा वोटों से विजेता घोषित किया गया था। नव्या हरिदास ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी दी। परिवार की संपत्ति का खुलासा ठीक नहीं किया।
यह भी पढ़ें:टक्कर मारकर भाग रहा था चालक, टैक्सी रुकवाने को ऊपर बैठ गया शख्स; मुंबई का वीडियो वायरल
यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई महत्वपूर्ण चीजें छिपाई हैं। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी उन्होंने शिकायत दी थी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनकी वकील हरि कुमार जी नायर ने कहा कि याचिका में कई महत्वपूर्ण संपत्तियों को दबाने और गुमराह करने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने प्रियंका के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। गलत जानकारी देकर मतदाताओं को भी अंधेरे में रखा गया। इस मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। क्योंकि हाई कोर्ट में 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया गया है।
प्रियंका ने घोषित की थी 12 करोड़ की संपत्ति
मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने नव्या हरिदास पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ये याचिका रद्द करेगा, उनको विश्वास है। नव्या पर फाइन लगेगा। कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि भले ही बीजेपी को केस फाइल करने का अधिकार है, लेकिन आरोपों में सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें:पार्सल ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, साले से बदला लेने को रची थी खूनी साजिश; ऐसे सुलझा केस
वे दिल्ली में राहुल गांधी और वायनाड में प्रियंका गांधी को टारगेट कर रहे हैं। हम जानते हैं कि सच्चाई हमारे पक्ष में है। बता दें कि वायनाड में नामांकन के समय प्रियंका ने अपनी संपत्ति 12 करोड़ घोषित की थी। 52 वर्षीय प्रियंका ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी आय 46.39 लाख घोषित की थी। आय का जरिया उन्होंने किराया और निवेश को बताया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
25 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines