मयिलादुथुराई: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में 15 लोगों ने एक घर में घुसकर एक महिला का अपहरण कर लिया। पूरी घटना घर के प्रवेश द्वार के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि पुलिस ने उसी रात महिला को बचा लिया और घटना से जुड़े मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में 15 लोगों को घर के लोहे के गेट का ताला तोड़कर घर में घुसते हुए दिखाया गया है। कुछ सेकंड बाद, कुछ पुरुषों ने महिला को घर से बाहर खींच लिया, जबकि बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को युवकों से गुहार लगाते सुना जा सकता है। वह मदद के लिए चिल्लाते हैं, लेकिन वहां उस समय कोई नहीं दिखता और वे महिला को ले जाने में सफल रहते हैं।
बाद में, परिवार ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया और उसी रात महिला को बचा लिया गया।
क्या था मामला?
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विग्नेश्वरन (34) के रूप में पहचाने गए आरोपियों में से एक ने महिला से दोस्ती की और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। महिला ने मयिलादुथुराई पुलिस से संपर्क किया और मामले की सूचना दी। शिकायत के बाद, मयिलादुथुराई पुलिस ने विग्नेश्वरन को चेतावनी दी और फिर उससे लिखित बयान लेने के बाद उसे रिहा कर दिया।
विग्नेश्वरन ने इससे पहले भी 12 जुलाई को महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी। हालांकि, वह बच निकलने में सफल रही और पुलिस के पास जा पहुंची। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी, लेकिन इस बीच मंगलवार रात को उसने अपना साथियों के साथ घटना को अंजाम दे दिया।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
16 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
38 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines