Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के ब्लेड लगने से उत्तराखंड सरकार के अधिकारी की मौत, 25 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

नई दिल्ली: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एक हादसा हो गया है। उत्तराखंड सरकार के अधिकारी की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान जब अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे उसी समय पीछे के पंखे की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और उनकी मौके पर मौत […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Apr 23, 2023 16:12
Kedarnath

नई दिल्ली: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एक हादसा हो गया है। उत्तराखंड सरकार के अधिकारी की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान जब अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे उसी समय पीछे के पंखे की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और उनकी मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सैनी उस वक्त हेलीकॉप्टर के टेल रोटर ब्लेड की रेंज में आ गए, जब वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना तीर्थयात्रियों के लिए उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री के पोर्टल खोलने के साथ अक्षय तृतीया के अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू होने के एक दिन बाद हुई।

---विज्ञापन---

16 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं और संख्या बढ़ रही है। वहीं, केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मंदिर समिति भी केदारनाथ मंदिर को सजाने का कार्य कर रही है। सभी विभाग अपनी-अपनी ओर से तैयारियों में जुटे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2023 04:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.