भेड़ियों के आतंक के बाद तेंदुए का 'अटैक'; यूपी के इस गांव में दहशत का माहौल

Uttar Pradesh leopard Attack: उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का आतंक अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि महाराजगंज के एक गांव पर तेंदुए ने हमला बोल दिया है। तेंदुए की दहशत से गांव वाले बुरी तरह डरे हुए हैं।

Leopard Attack in Uttarakhand Village
विज्ञापन

Uttar Pradesh leopard Attack: (बृजेश पांडे) उत्तर प्रदेश में खूंखार जानवरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से बहराइच और सीतापुर में आदमखोर भेड़ियों का खौफ देखने को मिल रहा था। भेड़ियों का साया अभी पूरी तरह से हटा भी नहीं कि महाराजगंज में तेंदुए का खतरा मंडराने लगा है। खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इसके बाद से तेंदुआ शिकार की तलाश में है, तो गांव वाले भी डरे-सहमें घर में बंद हैं।

किसान को किया घायल

दरअसल महाराजगंज जनपद के सोहगीबरवा जंगल से एक तेंदुआ गांव में घुस आया है। यहां के नौतनवा थाना क्षेत्र में स्थित रामनगर गांव पर आदमखोर तेंदुए का साया मंडरा रहा है। कुछ दिन पहले तेंदुए ने एक किसान को अपना शिकार बनाना चाहा, मगर आसपास लोगों के पहुंचने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। तेंदुए के चंगुल में फंसा किसान बुरी तरह से घायल है। वहीं तेंदुए के मुंह में भी इंसान का खून लग चुका है और वो किसी ना किसी को अपना शिकार बनाने की ताड़ में है। तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास ही मंडरा रहा है। तेंदुए की दहाड़ से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

गांव वालों ने सुनाई आपबीती

गांव वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक सब ठीक था। मगर जब से बहराइच और सीतापुर में भेड़ियों का आतंक शुरू हुआ है, यहां से सटे महाराजगंज के गांव में भी तेंदुआ घुस आया है। गांव के लोग काफी डरे-सहमे हैं। तेंदुए के डर से लोग रात को भी पहरा दे रहे हैं। लाठी और डंडों से लैस गांव वाले झुंड में घर से बाहर निकलते हैं। ना सिर्फ रात बल्कि दिन में भी गांव वाले डर हुए रहते हैं। तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। वन अधिकारी तेंदुए की तलाश में हैं, लेकिन अभी तक आदमखोर तेंदुआ उनके हाथ नहीं लग सका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ