'Blast @ 9 AM' फ्लाइट के टॉयलेट में ये क्या लिखा? नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

Indigo Flight Emergency Landing at Nagpur Airport: आज सुबह नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बम होने की सूचना थी। इस फ्लाइट में 71 यात्री सवार थे।

Indigo Flight Emergency Landing at Nagpur Airport

Indigo Flight Emergency Landing at Nagpur Airport: महाराष्ट्र के नागपुर में इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। इस फ्लाइट में बम होने की खबर से पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट के टॉयलेट में बम फटने की चेतावनी लिखी थी, इसे देखकर पैसेंजर्स के होश उड़ गए। पायलट ने जैसे-तैसे प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। फ्लाइट की लैंडिंग के फौरन बाद यात्रियों को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन

जांच टीम ने संभाला मोर्चा

बम की जानकारी मिलते ही बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। फ्लाइट की जांच की जा रही है, मगर अभी तक फ्लाइट में बम होने की खबर पर मुहर नहीं लगी है। बता दें कि फ्लाइट ने आज सुबह जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 69 यात्री और 4 केबिन क्रू के मेंबर्स सवार थे।

विज्ञापन

मैनेजर ने बताया पूरा मामला

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7308 ने आज सुबह 8 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को 9:40 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड होना था। मगर इसी बीच फ्लाइट के टॉयलेट में नीली स्याही से लिखा एक संदेश मिला। इसमें लिखा था कि धमाका@9 बजे। यह देखते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। 9:10 बजे फ्लाइट को आनन-फानन में नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया गया।

विज्ञापन

9 बजे बम धमाके की मिली सूचना

इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने बताया कि फ्लाइट में कुल 71 यात्री सवार थे। जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम में गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़ों पर नीली स्याही से लिखा था- विस्फोट @ 9 बजे। सैकिया ने पायलट को इसकी सूचना दी। नागपुर के एरिया ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गई और फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पुलिस समेत कई टीमें मौके पर पहुंची। सभी ने फ्लाइट की अच्छे से तलाशी ली। मगर फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। पुलिस और सुरक्षा एंजेसियां मैसेज लिखने वाले की तलाश में हैं। मैसेज किसने और क्यों लिखा? इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ