---विज्ञापन---

देश angle-right

अवैध अप्रवासी भारतीयों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन; 18000 लोग होंगे डिपोर्ट, जानें क्या है प्लानिंग?

Illegal Indians in America: अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासी भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। खुद अमेरिकन गवर्नमेंट उन्हें वतन वापस भेज रही है। ऑफिशियली डिपोर्ट कर रही है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Illegal Indian Immigrants Deportion: अमेरिका ने अवैध अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। अप्रवासियों को लेकर अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट C-17 रवाना हो गया है, जो आज भारत पहुंच सकता है। नाम न बताने की शर्त पर अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि और बताया कि सोमवार को एयरक्राफ्ट भारतीयों को लेकर रवाना हुआ, जो 24 घंटे बाद आज भारत में लैंड कर सकता है। हालांकि फ्लाइट में कितने पैसेंजर हैं, यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रॉयटर्स ने भी अवैध अप्रवासी भारतीयों की वतन वापसी की पुष्टि कर दी है।

 

---विज्ञापन---

अमेरिकन पुलिस ने हिरासत में लिए 1700 भारतीय

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को बाहर करने का फैसला लिया, चाहे वे किसी भी देश के हों। ट्रंप के आदेश के बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने अमेरिका में रह रहे 15 लाख अवैध अप्रवासियों की सूची बनाई। इनमें 18000 भारतीय भी शामिल हैं। राष्ट्रपति का आदेश जारी होने के बाद 1700 अवैध अप्रवासी भारतीय अमेरिकन पुलिस ने हिरासत में लिए।

---विज्ञापन---

अमेरिकन गवर्नमेंट की इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट टीम ने 12 स्टेट्स में छापे मारे और यह कार्रवाई ज्यादातर रिपब्लिकन राज्यों में हुई। वहीं अमेरिका की सरकार अब तक 6 एयरक्राफ्ट भरकर अवैध अप्रवासियों को उनके वतन भेज चुकी है। 4 एयरक्राफ्ट ग्वाटेमाला में लैंड कर पाए। कोलंबिया ने US एयक्राफ्ट को लैंड करने की परमिशन नहीं दी, बल्कि अपने लोगों को लेने के लिए अपना विमान अमेरिका भेज दिया।

करीब सवा 7 लाख भारतीय अमेरिका में रहते

रिपोर्ट के अनुसार, प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़े सामने आए, जिनके अनुसार, करीब 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी अमेरिका में रहते हैं। मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अमेरिका में किसी देश के सबसे ज्यादा अप्रवासी रहते हैं। भारत ने भी अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी भारतीयों की वापसी में मदद करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

First published on: Feb 04, 2025 08:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola