Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए खास घोषणा की है. निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है. रक्षा मंत्रालय के बजट में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. यूनियन बजट 2026-27 में आधुनिकीकरण के लिए कैपिटल बजट 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है. इस बार के बजट में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर का असर है. ऑपरेशन सिंदूर जैसी घटनाओं के बाद डिफेंस बजट को 1 लाख करोड़ ज्यादा बढ़ाया गया है.
बजट में हुए बदलाव
रक्षा बजट में कई बड़े बदलाव हुए हैं. जो बजट पिछले वर्ष से करीब 15 प्रतिशत अधिक है. साल 2025-26 में रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये था जो इस साल 2026-27 में 7.84 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इसमें आधुनिकीकरण के लिए कैपिटल बजट 2.19 लाख करोड़ रपुपये है. यह नए हथियार खरीदने नए उपकरण और तकनीक के लिए खर्च होगा. इसका उद्देयश भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है. अब स्वदेशी हथियार और इसका निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
राशि करोड़ रुपये में दी गई है
रक्षा मंत्रालय के बड़े प्रोजेक्ट
रक्षा मंत्रालय के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं इनके ऊपर नया बजट खर्च होगा. वायुसेना के पास 36 राफेल हैं और इसे और खरीदने की योजना है. वायुसेना में राफेल फाइटर जेट बढ़ेंगे. प्रोजेक्ट 75I के तहत 6 नई स्टील्थ सबमरीन का सौदा होगा. इसके साथ ही MQ-9B जैसे हाई-एल्टीट्यूड ड्रोन, स्वदेशी ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम की बढ़ोतरी होगी. हाल ही के संघर्षों के बाद ड्रोन की अहमियत बढ़ गई है. तेजस फाइटर, ब्रह्मोस मिसाइल, S-400 एयर डिफेंस, नई मिसाइल और रडार सिस्टम सेना की ताकत बढ़ाएंगे.
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
53 mins agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
1 hr ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
3 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines