Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर परिसर के अंदर घुसी अज्ञात कार; ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है. एक अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गई. गाड़ी मेन गेट से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुस गई, जिससे स्टाफ और सिक्योरिटी में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि विधानसभा का मुख्य दरवाजा तोड़कर एक अज्ञात गाड़ी परिसर में दाखिल हुई.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Apr 6, 2026 17:09

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है. एक अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गई. गाड़ी मेन गेट से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुस गई, जिससे स्टाफ और सिक्योरिटी में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि विधानसभा का मुख्य दरवाजा तोड़कर एक अज्ञात गाड़ी परिसर में दाखिल हुई.

खबरों के अनुसार, सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह कार बाहर भी निकल गई. यह अज्ञात कार मौके से पूरी तरह गायब हो चुकी है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच कर रही है. सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर ऐसा कैसे हो गया. पुलिस अब उस कार और ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के VVIP गेट (गेट नंबर 2) पर अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद FSL की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

---विज्ञापन---

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार बरामद कर ली है. UP रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक टाटा सिएरा कार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को तोड़कर अंदर घुस गई. कार से एक आदमी बाहर निकला, उसने वहां एक गुलदस्ता रखा और कार लेकर चला गया. VIP गेट पर सुरक्षा के लिए CRPF तैनात थी. वहां बम जैसी कोई चीज नहीं मिली है.

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरदस्ती प्रवेश किया और ऐसा करते हुए उसने लोहे के गेट को तोड़ दिया. ड्राइवर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया. इस घटना ने सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं, और अधिकारी इसे सुरक्षा में संभावित सेंध के तौर पर देख रहे हैं.

First published on: Apr 06, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.