Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

J&K: 20 बार चकमा दे चुका जैश का टॉप कमांडर किश्तवाड़ में ढेर, सेना ने दो और आतंकी मार गिराए

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. चटरू जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 22, 2026 18:39
Jaish Terrorist Encounter
Credit: Social Media

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर भी सैफुल्लाह शामिल है. ये एनकाउंटर जिले के चटरू जंगल इलाके में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम जंगल के इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी. इसी दौरान छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक गोलीबारी कर दी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: उत्तर कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के लिंक खंगालने के लिए NIA की छह ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

---विज्ञापन---

तीन आतंकवादी ढेर

लगातार हुई फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ के दौरान आग की चपेट में आई एक खानाबदोश झोपड़ी में आतंकवादी छिपे हुए थे. बाद में उनके जले हुए शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान की जा रही है. मुठभेड़ की जगह से दो एके-47 राइफल, आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और बाकी संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकी घने जंगल में छिपकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. उनकी पहचान और संगठन से जुड़े होने की पुष्टि की जांच जारी है. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि कहीं आसपास कोई और आतंकी भी छिपा हो सकता है, इसी वजह से सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. जंगल के अंदर ड्रोन और आधुनिक उपकरणों की मदद से निगरानी की जा रही है. स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ रास्तों पर आवाजाही सीमित कर दी गई है.

संवेदनशील इलाका है चटरू

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आतंकियों के फायरिंग शुरू करने के बाद हुई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और हालात पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है. आम नागरिकों से अपील की गई है कि वो अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. दरअसल, किश्तवाड़ का चटरू इलाका पहले भी आतंकी गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहा है. यहां की भौगोलिक स्थिति और घना जंगल आतंकियों के छिपने के लिए अनुकूल माना जाता है. इसी कारण सुरक्षा बल इस क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी ड्रोन की नापाक कोशिश नाकाम, केरन सेक्टर में सेना ने की फायरिंग

First published on: Feb 22, 2026 04:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.