Twins Born Soon In Indian Cricketer Nitish Rana: भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा के घर डबल गुड न्यूज आई है। जी हां वो जल्द ही जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं। नीतीश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गुड न्यूज शेयर की। वो अपनी पत्नी सांची मारवाह राणा के साथ जुड़वा बच्चों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस खुशी में उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
राणा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज
नितीश आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे। 31 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी के खेल का हर कोई फैन है। नीतीश ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अपनी जिंदगी की नई और अहम पारी की जानकारी दी। राणा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “स्टेडियम से लेकर साइट विजिट तक, अब हमारे सबसे बड़े प्रोजेक्ट पर- दो छोटे साथी जल्द ही आ रहे हैं!”
यह भी पढ़ें: हनीमून से अगले दिन पैदा हुआ बच्चा किसका? न्यूली मैरिड कपल की इस बात पर बनी सहमति
नीतीश और सांची की लव स्टोरी
नितीश राणा और सांची मारवाह जल्द ही जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कथित तौर पर दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। एक्ट्रेस से भी ज्यादा सुंदर दिखने वाली सांची पर नीतीश पहली ही नजर में दिल हार बैठे। साल 2018 में दोनों ने सगाई की और साल 2019 में उन्होंने शादी कर ली।
शादी के 6 साल बाद दी गुड न्यूज
नीतीश और सांची की शादी को 6 साल हो गए हैं। आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करने वाले नीतीश और सांची पेरेंट्स बनने वाले हैं और उन्होंने अपनी खुशी अपने फैंस के साथ भी शेयर की। बाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर नितीश राणा का करियर काफी चुनौतियों से भरा रहा। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक दिल्ली की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें राणा ने 299 रन बनाए और 21 छक्के लगाए – जो टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है।
यह भी पढ़ें: 45 विदेश ट्रिप, 27 बार दुबई, DGP की एक्ट्रेस बेटी की स्मगलिंग में जड़ें कितनी गहरीं?
संबंधित खबरें
आंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
44 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines