हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar : भारत के इतिहास को नहीं बदल सकता RSS- राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज अनुपूरक बजट पेश किया. वहीं, आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला.

विज्ञापन

Live Updates

21:29 (IST) 04 Aug 2026

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP की भितरघात करने वालों पर कार्रवाई

MP दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने भितरघात करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है. दतिया जिले की संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से किया भंग कर दिया गया. दतिया में बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों समेत सभी जिला संगठन की मौजूदा संगठनात्मक इकाइयों को पदमुक्त कर दिया.

21:05 (IST) 04 Aug 2026

3 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का पर्दाफाश

3 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी को लक्ष्मी नगर से दबोचा गया है. वह लंबे समय से ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था. फर्जी दस्तावेज और फर्जी पहचान के जरिए एनबीएफसी कंपनी से करीब 3 करोड़ का लोन लिया गया था.

21:04 (IST) 04 Aug 2026

एयर इंडिया टर्बुलेंस की वजह से 13 एडमिट

एयर इंडिया प्लेन में टर्बुलेंस की वजह से 13 यात्री जख्मी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से फोर्टिस वसंतकुंज में 7, स्पाइनल इंजरी सेंटर में 2 और मेदांता में 4 यात्रियों को एडमिट कराया गया है.

20:21 (IST) 04 Aug 2026

बांकीपुर सीट पर हार के बाद बीजेपी की समीक्षा शुरू

सूत्रों के मुताबिक, बिहार की बांकीपुर सीट पर हार के बाद बीजेपी की समीक्षा शुरू हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक की. बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे. बैठक में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर गहन चर्चा की गई.

19:01 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दूसरों को चोर कह रहे हैं सीएम सुवेंदु- ममता

17:42 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के इतिहास को नहीं बदल सकता RSS- राहुल गांधी

17:09 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET PG में माइनस 40 पर एडमिशन मामले में केंद्र सरकार ने निर्णय के लिए 12-सदस्यीय समिति का गठन किया

NEET PG में माइनस 40 पर एडमिशन मामले में केंद्र सरकार ने निर्णय के लिए 12-सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता DGHS के DG Dr. Loveneesh G. Krishna करेंगे. समिति को अपनी विस्तृत रिपोर्ट-प्रस्ताव 8 सप्ताह के भीतर पेश करने का निर्देश दिया गया है. केंद्र ने कहा है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले को Supreme Court में आठ सप्ताह के बाद सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है.

15:55 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की आज की बैठक में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव लाया जा सकता है

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की आज की बैठक में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव लाया जा सकता है. प्रस्ताव के तहत कामिल और फाजिल डिग्रियों की मान्यता खत्म किए जाने की तैयारी है. संशोधन को लेकर सरकार अहम फैसला ले सकती है.कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

15:27 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

15:04 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM के साथ नीतीश की अनौपचारिक मुलाकातः राजीव रंजन सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में आए हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री के साथ उनकी अनौपचारिक मुलाकात थी.”

14:59 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP: दतिया में हार की समीक्षा को बीजेपी ने बनाई समिति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी मध्य प्रदेश के दतिया में हार की समीक्षा में जुटी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव परिणामों के कारणों की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है.

14:58 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM के साथ नीतीश की अनौपचारिक मुलाकातः राजीव रंजन सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में आए हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री के साथ उनकी अनौपचारिक मुलाकात थी.”

14:08 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उदयनिधि स्टालिन केस की सुनवाई करेगा HC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मद्रास हाई कोर्ट आज दोपहर 2:15 बजे तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के मामले में सुनवाई करेगा.

13:43 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2379 फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एयर टॉब्लर्न्स हुआ. जिसमें कुछ यात्रियों को चोट आई है.

13:33 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज में एक ही परिवार में 3 लोगों की हत्या

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी कला मोहल्ले में 3 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. आपसी झगड़े में हत्या को अंजाम दिया गया. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. तीनों मूक-बधिर बताए जा रहे हैं, साथ तीनों एक ही परिवार के हैं. ये लोग किराए के मकान में रहते थे.

13:31 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल दतिया उपचुनाव हार को लेकर सीएम हाउस में हुई बड़ी बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल दतिया उपचुनाव हार को लेकर सीएम हाउस में बड़ी बैठक हुई.

बैठक में दतिया प्रभारी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, दतिया प्रभारी धर्मेंद्र लोधी सीएम हाउस में मौजूद रहे. इसके अलावा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री राकेश शुक्ला, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और विधानसभा उपचुनाव प्रभारी भारत कुशवाहा भी बैठक में शामिल हुए.

इस दौरान बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की गई. भाजपा जिला अध्यक्ष समेत दतिया नगर पालिका के 15 से 20 पार्षदों की भूमिका पर संदेह जताया और उन पर बड़ी कार्यवाही की जा सकती है.

12:37 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में E20 के विरोध में AAP का मार्च शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में E20 के विरोध में आम आदमी पार्टी का मार्च शुरू हो गया है. अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकल रहे हैं.

12:23 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार की युवा एवं खेल क्षेत्र में उपलब्धियों की दी जानकारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंगल मिलन बैठक में मनसुख मंडाविया ने आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में केंद्र सरकार की युवा एवं खेल क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान रोजगार सृजन और रोजगार से जुड़ी प्रमुख पहलों पर भी सांसदों को विस्तृत जानकारी दी.

11:25 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में नेता विपक्ष खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री के बीच आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला. किरेन रिजिजू ने फिर कहा कि राम को काल्पनिक मानते हैं पहले देश से माफी मांगे फिर हंगामा करें. हंगामे की वजह से राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है. इससे पहले हंगामे की वजह से लोकसभा दो बजे तक स्थगित कर दी गई थी.

11:01 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP: समाजवादी पार्टी का सदन के बाहर प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. समाजवादी पार्टी ने आज भी सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी. पार्टी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड और NEET और शिक्षकों के मुद्दे पर भी प्रदर्शन कर रही है.

10:26 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भूस्खलन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भूस्खलन के बाद कोटरांका-खवास सड़क आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. भूस्खलन के साथ बड़े-बड़े पेड़ भी रास्ते पर गिरे हैं. प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है. लैंडस्लाइड को क्लियर किया जा रहा है. ताकि रास्ते को बहाल किया जाए. आपको बता दें कि लगातार पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश हो रही है. मौसम विभाग में आने वाले 2 दिन और भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है.

10:25 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए संसदीय दल का मंगल मिलन शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन संसद भवन परिसर में शुरू हो गई है. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं. बैठक में 2 प्रजेंटेशन मनसुख मांडविया की ओर से पेश किया जाएंगे. पहला, CWG खेल एवं युवाओं पर आधारित होगा जबकि दूसरा, रोजगार पैदा करने के अवसरों पर होगा.

10:25 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक पेपर लीक पर राहुल नहीं बोल रहेः संबित पात्रा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र पर BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा, “एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन जब से सदन शुरू हुआ है, संसद में प्रश्नकाल ही नहीं हुआ. लगभग किसी भी बिल पर चर्चा नहीं हो रही है. इसके पीछे कांग्रेस और INDIA गठबंधन की कुछ पार्टियों का व्यवहार है. जब कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में पेपर लीक को लेकर छात्रों ने विरोध किया. और जब प्रियांक खरगे से पूछा गया कि क्या वह जिम्मेदारी लेंगे तो उन्होंने कहा कि पहले छात्रों को 25 दिन तक भूख हड़ताल करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे, और उसके बाद मैं अपने इस्तीफे के बारे में सोचूंगा. राहुल गांधी इस पर अब तक चुप हैं. आज भी, वह शायद संसद को चलने नहीं देंगे.”

09:30 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP: दतिया की हार पर बीजेपी की आज बड़ी बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी अब नुकसान की वजह तलाशने में जुट गई है. भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज मंगलवार को हाई लेवल समीक्षा बैठक होगी. बैठक में चुनाव से जुड़े करीब 20 नेताओं को बुलाया गया है, जिन्होंने चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी.

09:20 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायबरेली में भारी बारिश को देखते हुए आज 8वीं तक स्कूल बंद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अत्यधिक बारिश के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं. डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है. सभी बोर्ड के विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय भी बंद रहेंगे.

08:46 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद में टीचर का कातिल आरोपी अमित गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी स्कूल में घुसकर अमित नाम के शख्स ने महिला टीचर संध्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. आरोपी ने संध्या पर चाकू से 34 वार किए थे.

दरअसल, आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले महिला टीचर ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी. उस वक्त आरोपी ने सबके सामने माफी मांग ली थी. लेकिन, इस बात से वह महिला टीचर से रंजिेश रखने लगा था. सोमवार को युवक स्कूल में घुसा और टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है.

08:29 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में आज से 12 अगस्त तक स्कूल बंद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में आज से 12 अगस्त तक कांवड़ यात्री की वजह से स्कूल रहेंगे बंद

08:27 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लक्ष्मी योजना में किया 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में महिला लक्ष्मी योजना में अब तक 2 लाख 38 हज़ार 469 महिलाओं ने रजिस्टर करा लिया है.

08:02 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज लोकसभा में पेश होंगे दो बिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में 'द बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' और 'द टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को पारित करने और उन पर विचार करने के लिए पेश करेंगी.

08:01 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमें बहुत अच्छा लग रहाः गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय बॉक्सर और CWG गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि यह कोई सपना है और आप सभी हमारे स्वागत के लिए आए हैं. हमें बहुत अच्छा लग रहा है. यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन था. हमारे 10 मेडल आए हैं, जिनमें से 7 गोल्ड मेडल हैं. यह अपने आप में एक इतिहास है. अभी एशियन गेम्स हैं और हम उनके लिए तैयारी करेंगे.”

08:00 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडाः कंपनी में लगी आग, 2 की मौत, 3 घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित चिप बनाने वाली एक कंपनी में भयंकर आग लग गई. हादसे में 2 दमकलकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह आग कल देर रात लगी थी.

07:13 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान अब हमला नहीं झेलना चाहता था: डोनाल्ड ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, बातचीत अभी चल रही है. उन्होंने अभी एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इससे इनकार नहीं किया है. हमारी बातचीत हो रही है. ईरान हमला नहीं झेलना चाहता था और उन्होंने कहा कि वे जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन मेरे नज़रिए से ज़्यादा ज़रूरी बात यह है कि हम ईरान के परमाणु-निरस्त्रीकरण (denuclearization) पर बात करना चाहते हैं. उनके लिए एक अच्छे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का यह आखिरी मौका है.

07:02 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस दौरान घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री की दीवार फायर टैंकर पर गिर गई और दो दमकल कर्मी घायल हो गए. घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है.

07:00 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पहली बार भारत ने जूडो में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता: अस्मिता डे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जूडोका अस्मिता डे कहती हैं, बहुत अच्छा लग रहा है कि पहली बार भारत ने जूडो में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है. मैं चाहती हूं कि बच्चे इसमें ज़्यादा खेलें और हिस्सा लें. मैं गोल्ड जीतना चाहती थी और इसलिए मुझे जीतना ही था.

06:58 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी.

06:58 (IST) 04 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इथियोपिया में मठ की रस्म के दौरान भूस्खलन से 14 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इथियोपिया के अम्हारा इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. वहीं, खोज और बचाव अभियान जारी रहने के बीच अभी भी कई लोगों का पता नहीं चल पाया है.

Aaj Ki Taaza Khabar : उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज अनुपूरक बजट पेश किया. वहीं, आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ओडिशा दौरे के तहत आज ट्रेन से गंजाम जिले के बरहमपुर पहुंचीं.
  • तेलंगाना में आज से दो दिवसीय ब्रिक्स (BRICS) भ्रष्टाचार-रोधी बैठक का आयोजन शुरू हुआ, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है.
  • मॉनसून सत्र के दौरान आगे की रणनीति तय करने के लिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हुई.
  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने आज एनपीसीआई से जुड़े सांसदों के साथ बैठक की.
  • रांची बार एसोसिएशन आज से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की है. यह विरोध एसडीओ कोर्ट की ओर से वकीलों को जारी किए गए समन के खिलाफ किया जा रहा है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola