CJI सूर्यकांत का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाले को कांग्रेस ने निकाला, जानें नेता ने क्या लिखा पोस्ट में और क्यों छिड़ा विवाद‌?

कांग्रेस ने उस नेता को पार्टी को बाहर कर दिया है, जिसके CJI का इस्तीफा मांगते हुए पोस्ट लिखी थी. भाजपा के हंगामे और तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया है.

supreme court | cji suryakant | congress

पोस्ट लिखकर चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा मांगा गया था, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है. (Credit- ANI)

सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत का इस्तीफा मांगने वाली पोस्ट करने वाले को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है. पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया है. भाजपा ने मामले में सवाल उठाए और तीखी प्रतिक्रियाएं दी, जिसके चलते कांग्रेस ने नेता को बर्खास्त करने का फैसला किया. कांग्रेस नेता ने X पोस्ट में लिखा था कि प्रिय सूर्यकांत, यदि कानून व्यवस्था आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती तो अभी इस्तीफा दे दीजिए. हम आपका ऐसा उत्तराधिकारी ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके. जैसे ही प्रदेश कांग्रेस और पार्टी हाईकमान को पोस्ट के बारे में पता चला, उसे हटा दिया गया और हाईकमान ने तुरंत नेता के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस को दिया.

विज्ञापन

केरलम कांग्रेस प्रमुख ने दिया स्पष्टीकरण

केरलम कांग्रेस प्रमुख सनी जोसेफ के अनुसार, पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की जानकारी, सहमति या परामर्श के बिना पोस्ट की गई थी. मामले में एक्शन लेते हुए जांच की जाएगी कि पोस्ट को किन परिस्थितियों में अपलोड किया गया. कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका की निष्पक्षता से सहमत है. हालांकि पोस्ट डिलीट कर दी गई है, लेकिन पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया, जिसे पोस्ट करके किरेन रिजीजू समेत कई भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए. जिसके बाद नेता को कांग्रेस से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने X पोस्ट में लिखी प्रतिक्रिया

किरेन रिजिजू ने X पर कांग्रेस नेता की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा कि कांग्रेस भारत के सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को नष्ट करना चाहती है. सभी भारत विरोधी गिरोह एकजुट हो रहे हैं. लेकिन सभी देशभक्त भारतीय भी एक साथ आएंगे. केरलम कांग्रेस का ट्वीट साबित करता है कि वह शुरू से क्या कहते आ रहे हैं. चुनाव आयोग के बाद कांग्रेस का अगला निशाना न्यायपालिका होगी. तेजस्वी सूर्या ने पोस्ट किया कि यह अराजकतावादी अब न्यायपालिका को निशाना बनाने वाले हैं. अगर चुनाव हार जाते हैं तो चुनाव आयोग पर हमला करो. अगर फैसला तुम्हारे खिलाफ जाता है तो अदालत पर धावा बोलो. क्या यह लोग संविधानवाद का उपदेश दे रहे हैं?

सुधांशु त्रिवेदी ने ‘प्रिय सूर्यकांत’ पर सवाल उठाया

भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केरलम सरकार विशेष रूप से कांग्रेस की केरलम इकाई ने X पर बेहद निंदनीय पोस्ट किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश को संबोधित करने के लिए ‘प्रिय सूर्यकांत’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने आगे कहा कि या तो राहुल गांधी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है या फिर उन्हें कुछ संदिग्ध ताकतों के द्वारा इस हद तक बरगलाया जा रहा है कि वे भारत की सड़कों पर अराजकता फैलाने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ