Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब के जेल से रिहा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज इंडियन कैरियर्स कुल 24 फ़्लाइट्स ऑपरेट कर रहे हैं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने आने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AI समिट विरोध मामले में कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब और 9 बाकी लोगों की रिहाई के लिए रिलीज ऑर्डर जारी किया
AI समिट विरोध मामला | कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब और 9 अन्य लोगों की रिहाई के लिए जेल अधिकारियों को रिलीज़ ऑर्डर जारी किया। उदय भानु चिब को 28 फरवरी को और बाकी 9 आरोपियों को 1 मार्च को बेल दी गई थी। दिल्ली पुलिस के कोर्ट में वेरिफिकेशन रिपोर्ट फाइल…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले किए गए
दिल्ली पुलिस में 70 अधिकारियों के तबादले किए गए. 1994 बैच के IPS ऑफिसर आनंद मोहन को डीजी तिहाड़ जेल बनाया गया. 1991 बैच के आइपीएस ओफिसर वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड बनाया गया, 1997 बैच के आइपीएस ओफिसर सुरेंदर सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पिछले 48 घंटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 देशों के नेताओं से बात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रिविलेज कमिटी के लिए सदस्यों का नाम नॉमिनेट किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा से NDA के उम्मीदवार होंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बस के नीचे आया युवक, मौत
दिल्ली के उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन के पास सड़कि हादसा हो गया। बताया गया कि एक कार सड़क के बाईं ओर रुकी हुई थी। जब यात्री ने दाहिना पिछला दरवाजा खोला, तो अचानक एक स्कूटी सवार कार के दरवाजे से टकरा गया। स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही दिल्ली परिवहन निगम की बस के नीचे आ गया। स्कूटी सवार की पहचान दक्ष (30) के रूप में हुई, जिसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद से मिले कांग्रेसी सांसद
दिल्ली में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस्लामिक गणराज्य ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से मुलाकात की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:जयपुर में हाईराइज इमारत में लगी आग
जयपुर के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 200 लोगों की जान बचा ली गई। हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से छत पर फंसे दो परिवारों और एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
श्याम नगर जनपथ स्थित अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी नामक अपार्टमेंट के छठवें फ्लोर पर रहने वाले कमल के फ्लैट में सुबह करीब 6:30 बजे आग लगी। आग की लपटें देखते ही कमल अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। बिल्डिंग में बने फ्लैट्स में करीब 200 लोग रहते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप से कांपा इंडोनेशिया, 6.2 रही तीव्रता
इंडोनेशिया में रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बजट-पश्चात वेबिनार को पीएम मोदी ने किया संबोधित
PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'सतत और सशक्त आर्थिक विकास' विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया। कहा कि अब हमें अनुसंधान में भारी निवेश करना होगा और वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। हमारे लिए अवसरों के विशाल द्वार खुल गए हैं। ऐसे में गुणवत्ता से कभी समझौता न करना हमारी जिम्मेदारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 13 मार्च को असम का दौरा करेंगी पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम का दौरा करेंगे। वे बोडोलैंड टेरीटोरियल एरियाज डिस्ट्रिक्ट के कोकराझार में बड़े सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी 15 तारीख को गुवाहटी में एक बड़ी रैली कर असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले नेता बने पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स का वैश्विक बेंचमार्क स्थापित किया। अब पीएम मोदी के 30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं।
पूरी खबर- YouTube पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले वैश्विक नेता बने PM मोदी, 30 मिलियन का हुआ परिवार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजौरी में मिला PIA लिखा हवाई जहाज आकार का गुब्बारा
जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के तेरियाथ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाके में 'पीआईए' लिखा हुआ एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला। पुलिस टीम ने वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया। राजौरी पुलिस के अनुसार, इसमें कोई भी विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लगे पाए गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनीं शिकायतें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुरी में विदेशी पर्यटकों ने मनाई होली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर श्रीनगर के घंटाघर के आसपास लगातार दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Breaking News: आज 3 मार्च है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया और जनता की शिकायतें सुनीं। दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर श्रीनगर के घंटाघर के आसपास लगातार दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नागपुर में SBL ऑर्डनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट केस में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मालिक आलोक चौधरी फरार बताया जा रहा है।
आज की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
17 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines