Live Updates
Rajasthan: रैणी इलाके में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, ट्रैफिक बाधित
जयपुर से दिल्ली जाते हुए रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक टैंकर पलट गया। सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार फिलहाल हादसे में किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद कुछ देर यातायता बाधित रहा था।
Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्ना हजारे से की मुलाकात, कही ये बात
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अहिल्यानगर का दौरा किया। सीएम बनने के बाद फडणवीस का यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता पद्मभूषण अन्ना हजारे से मुलाकात की। इस बारे में सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज अन्ना जी से मिलना और आशीर्वाद लेना बहुत अच्छा लगा। उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
Mumbai: डोंबीवली में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़, 2 लोगों पर FIR दर्ज
मुंबई के डोंबीवली इलाके में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी से इसकी शिकायत की तो उसने उनके साथ मारपीट की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
Kolkata: प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन का सदस्य जावेद मुंशी गिरफ्तार
कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के सदस्य जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह कोलकाता में अपने रिश्तेदार के घर आया था। उस पर कश्मीर में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संपर्क हैं।
Delhi: क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने राजधानी समेत कई राज्यों में सक्रिय क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ऑनलाइन सट्टा लगवाता था।
पंजाब में NIA ने जताई बड़े आतंकी हमले की आशंका
मुंबई में मासूम को SUV कार ने कुचला
गोलियों की गूंज से दहला दानापुर
बिहार के पटना जिले का दानापुर शहर गोलियों की गूंज से दहल गया। शनिवार देररात पेठिया बाजार मोहल्ले में गोलीबारी हुई, जिसमें घायल छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप की मौत हो गई। दही गोप के करीबी गोरख राय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा एक्शन
असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। 416 लोग गिरफ्तार किए गए और 335 केस दर्ज किए गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में यह एक्शन लिया गया। सरकार इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठा रही है।
शिवपुरी के बैराड़ में तीन लोग जिंदा जले
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के बैराड़ में 3 लोग जिंदा जल गए। रात में सर्दी से बचने के लिए तीनों लोग आग जलाकर सोए थे, लेकिन आग कमरे में लग गई, जिसमें तीनों लोग जलकर मर गए। मृतक बंजारा समाज के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
नोएडा के सेक्टर 65 में कंपनी में लगी आग
नोएडा के सेक्टर 65 में एक कंपनी में आज आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं। हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा।
छत्तीसगढ़ के जैन मंदिर में बड़ी चोरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके के जैन मंदिर में बड़ी चोरी हुई है। शातिर चोरों ने 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण की चोरी कर लिए। मंदिर में केवल भगवान की मूर्ति छोड़ चोर सब ले उड़े। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।
आतंकियों के 2 सहयोगी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश लगातार जारी है। चेकिंग के दौरान आज सोपोर में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए। तलाशी के दौरान दोनों से पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद हुआ।
UP के बांदा में सहेलियों ने लगाया फंदा
उत्तर प्रदेश के बांदा में 2 सहेलियों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। दोनों ने अपने हाथों पर एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवा रखा था। दोनों की डेड बॉडी उन्हीं के घर में कमरों में मिले। घरेलू कलह के चलते एक लड़की ने सुसाइड किया। इसका पता लगते ही पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली में भी फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कर्नाटक के मंत्री का गृहमंत्री पर अभद्र बयान
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को पागल कुत्ते ने काट लिया है। उनकी समस्या यह है कि भीमराव अंबेडकर और समानता उनके विचारों में नहीं है।
ब्राजील हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में स्टेट हाईवे पर शनिवार तड़के एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या आज रविवार सुबह 38 हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाव दल को बताया कि बस का टायर फट गया था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और फिर बस ट्रक से टकरा गई। बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और उसमें 45 यात्री के सवार थे।
Breaking News Today 22 December: नमस्कार, आज रविवार छुट्टी का दिन है। आज की खबरों की दुनिया में अगर प्रमुख खबर की बात करें तो ब्राजील में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। बस और ट्रक में भिड़ंत हुई थी। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र बयान दिया है कि उन्हें पागल कुत्ते ने काट लिया है। तमिलनाडु में ऑनलाइन गेम खेलने में मां के इलाज का पैसा हार गया युवक तो डांटने पर उसने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
17 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines