Live Updates
Delhi Assembly Elections 2025: BJP इलेक्शन कमेटी का ऐलान, सांसद मनोज तिवारी समेत 21 नेता शामिल
राजधानी में विधानसभा चुनाव 2025 के मुद्देनजर बुधवार को BJP ने इलेक्शन कमेटी का ऐलान किया है। इस कमेटी में दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी समेत कुल 21 नेताओं को शामिल किया गया है। ये कमेटी आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाने का काम करेगी।
Delhi: उमर खालिद को जमानत, दंगों में साजिश रचने का है आरोप
दिल्ली में फरवरी 2022 में हुए दंगो में साजिश रचने के आरोपी उमर खालिद को जमानत मिली है। पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे 7 दिन की अंतरिम जमानत दी है। उमर ने अपने मौसेरे भाई और बहन की शादी में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी दाखिल की थी।
Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक शुरू
दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक संसद भवन गृह मंत्री अमित शाह के दफ्तर में शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव प्रभारी विजयंत पांडा, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा समेत दिल्ली के कुछ सासंद मौजूद हैं।
UP: विधानसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान पूरे सत्र के लिए निष्कासित
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार दोपहर विपक्षी पार्टियों के विधायकों ने जमकर हंगामा किया किया। हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया है।
आसाराम बापू जेल से बाहर आए
स्वयंभू संत आसाराम बापू 17 दिन की पैरोल पर रिहा होने के बाद महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए है। बापू आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में धारा 376 और 377 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
BJP मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
BJP मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी। अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर प्रदर्शन करेगी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। 4 बजे AAP का बीजेपी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होगा। आतिशी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और राघव चढ्ढा भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
संभल में अधिवक्ता पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग
संभल में एक अधिवक्ता पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बाइक सवार बदमाशों ने 4 गोलियां मारीं, जिसमें से एक वकील के सीने में और 3 कमर में लगी हैं। घायल अधिवक्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अधिवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपने साले की शादी कराई थी। इसी को लेकर निकट के गांव पुरा के कुछ लोग रंजिश रखे हुए थे।
छगन भुजबल नासिक के लिए रवाना
मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज NCP के दिग्गज नेता छगन भुजबल नागपुर से नासिक के लिए निकल गए हैं। जहां वे शक्ति प्रदर्शन करेंगे। छगन भुजबल कार्यकर्ताओं के बीच जाकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
छत्रपति संभाजीनगर में स्कूल बस में लगी भीषण आग
मुंबई के छत्रपति संभाजीनगर में स्कूल बस में भीषण आग लग गई थी। हादसा आज सुबह करीब 8 बजे का है। बस में मौजूद बच्चों को वक्त रहते सुरक्षित निकाला गया। स्कूली छात्रों को ले जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई थी। सिल्लोड तालुका के अमथाना की घटना है। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों के बैग और बस का सामान जलकर खाक हो गया।
बुलंदशहर में हाईवे पर टकराए वाहन
बुलंदशहर में NH-91 पर घने कोहरे के कारण 10 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। हाईवे पर रोडवेज बस, कार, ट्रक आपस में भिड़े और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गैस सिलेंडर से लदा ट्रक भी वाहनों से टकराया। मौके पर पुलिस बल ने राहत बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में ठंडी पियाऊ के पास हादसा हुआ।
जिया उर रहमान बर्क को गिरफ्तारी का डर
सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। FIR ख़ारिज करने को लेकर और गिरफ़्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर उन्होंने प्रयागराज हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के आरोपी हैं।
आज केंद्र सरकार का विरोध करेंगे कांग्रेसी
विधानसभा के अंदर हल्ला बोल, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल...भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता विधानसभा कूच करने की तैयारी में हैं। संभल, बहराइच, बिजली निजीकरण जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 18 तारीख को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। नेताओं और कार्यकर्ताओं को लखनऊ आने के लिए बाकायदा पत्र जारी किया गया था। भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय से विधानसभा जाने वाले तीनों रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।
वायु सेना की कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड पड़ रही है और तापमान 5 डिग्री तक चल रहा है। इस कड़ाके की ठंड में भी गणतंत्र दिवस के लिए वायु सेना की कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल चल रही है।
पाकिस्तान के कटासराज मंदिरों के दर्शन करेंगे भारीतयच
पाकिस्तान उच्चायुक्त नई दिल्ली ने पंजाब के चकवाल जिले में पवित्र श्री कटास राज मंदिरों की यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को 84 वीजा जारी किए हैं। कटास राज मंदिरों को किला कटास के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय हिंदू तीर्थयात्री 19 से 25 दिसंबर तक मंदिरों के दर्शन करेंगे। पिछले साल श्री कटास राज मंदिरों के दर्शन के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 112 वीजा जारी किए थे। कटास राज को पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है।
‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर
किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAC) ने बुधवार सुबह घोषणा की कि किरण राव द्वारा निर्देशित यह हिंदी फिल्म उन 15 फीचर फिल्मों की सूची में शामिल नहीं है, जो अंतिम 5 में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए अंतिम नामांकन 17 जनवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे और पुरस्कार समारोह 2 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बॉलीवुड मूवी लापता लेडीज ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हो गई है। अब भारतीय पाकिस्तान के कटासराज मंदिरों के लिए दर्शन कर पाएंगे। पद्मश्री से सम्मानित ‘वृक्ष माता’ तुलसी गौड़ा का निधन हो गया है, जिस पर PM मोदी ने भी दुख जताया। नोएडा के एक प्ले स्कूल के वॉशरूम में स्पाई कैमरा मिला तो पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
17 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines