तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने तिरुमाला में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के साथ-साथ अपलोड करने के खिलाफ भी कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने साफ कहा है कि मंदिर के सामने शरारती करतूतें करते हुए रील बनाने वालों की अब खैर नहीं है। अब से तिरुमला मंदिर परिसर में सील बनाते पकड़े जाने पर न केवल उनके कैमरा और मोबाइल फोन छीन लिए जाएंगे, बल्कि एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
भक्तों को दी चेतावनी
इसे लेकर बाकायदा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ओर से यहां आने वाले सभी भक्तों को चेतावनी भी दे दी गई है। हर रोज भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए 60 हज़ार से भी ज्यादा भक्त तिरुमला आते हैं। शनिवार और रविवार को इनकी तादाद 1 लाख तक हो जाती है। यहां दर्शन करने से पहले और बाद में कई लोग ऐसे भी हैं, जो फूहड़ता हरकत नाच गाना करते हुए मंदिर के पवित्र शिखर गुंबद और दूसरी जगह को दिखाते हुए रील बना लेते हैं।
मंदिर प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि कुछ दिनों से कुछ लोग भक्ति स्थल को भी अपने सोशल मीडिया तमाशे का मंच बना बैठे हैं। मंदिर के सामने इठलाना, फूहड़ हरकतें करना और फिर मोबाइल से रील शूट करके इंस्टा-फेसबुक पर डालने का काम करते हैं। ये सब तिरुमला की पवित्रता पर सीधा हमला है।
टीटीडी की खास अपील
तिरुमला सिर्फ पत्थरों से बना मंदिर नहीं है। ये करोड़ों आस्थावानों की आस्था का केंद्र है। यहां भक्ति मिलती है, आशीर्वाद मिलता है। न कि सस्ते लाइक्स और व्यूज़ नहीं। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के सतर्कता और सुरक्षा अधिकारियों ने दो टूक कह दिया कि जो भी इस पवित्र स्थान की गरिमा को भंग करेगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। केस दर्ज होंगे, कानून चलेगा और अदालत में जवाब देना पड़ेगा। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने अपील की है कि तिरुमला आएं, दर्शन करें, भक्ति में डूबें, लेकिन इसे अपने सोशल मीडिया स्टंट का बैकड्रॉप न बनाएं। आस्था को आडंबर में मत बदलें।
ये भी पढ़ें- पानी मांगा तो पिला दिया यूरिन, ओडिशा में JE संग चपरासी की शर्मनाक हरकत, क्या बोली पुलिस?
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines