Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पाकिस्तान बॉर्डर से 20 किलोमीटर की दूरी पर मिली जहाजनुमा यह चीज, मचा हड़कंप

सांबा: सांबा की नड चौकी में उस समय मंगलवार को हड़कंप मच गया जब किसी ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास कुछ जहाजनूमा चीज आकर गिरने की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। दूर से देखने में यह चीज जहाज के शेप में गुब्बारा लग रही थी। लेकिन उस पर उर्दू में कुछ लिखा […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Nov 1, 2022 23:07
पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिला गुब्बारा

सांबा: सांबा की नड चौकी में उस समय मंगलवार को हड़कंप मच गया जब किसी ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास कुछ जहाजनूमा चीज आकर गिरने की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। दूर से देखने में यह चीज जहाज के शेप में गुब्बारा लग रही थी। लेकिन उस पर उर्दू में कुछ लिखा था। जम्मू कश्मीर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अभी पढ़ें Protection Money Case: अरविंद केजरीवाल बोले- ‘मोरबी हादसे से ध्यान हटाने के लिए BJP सुकेश चंद्रशेखर की कहानी लाई है’

---विज्ञापन---

 

 

अभी पढ़ें चुनाव से पहले केंद्र का बड़ा फैसला, गुजरात में पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

पुलिस ने इस गुब्बारे को कब्जे में लिया। तब तक आसपास की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सांबा के पहाड़ी ब्लॉक नड के खेतों की है। यहां से पाकिस्तान बॉर्डर करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है।

तैन्थ गांव के बच्चे मौके पर खेल रहे थे। इस बीच उनकी नजर जहाजनुमा गुब्बारे पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी। परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 01, 2022 09:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.