CBSE बोर्ड ने 12वीं के गणित पेपर पर अब दी सफाई, QR कोड स्कैन करने पर खुला था यूट्यूब का लिंक

CBSE बोर्ड के बीते दिन हुई कक्षा 12 की गणित परीक्षा में में एक अनोखी घटना ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया है. कुछ छात्रों का दावा था कि प्रश्नपत्र पर छपे QR कोड को स्कैन करते ही छात्रों को रिक एस्ली का गाना ‘नेवर गोना गिव यू अप’ सामने आया. हालांकि, सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की सुरक्षा बरकरार है और पेपर असली है.यह एक इंटरनेट ‘रिक्रॉल’ शरारत थी. पढ़ें दिल्ली से दिव्या अग्रवाल की रिपोर्ट

CBSE
विज्ञापन

CBSE बोर्ड के बीते दिन हुए मैथ्स पेपर के प्रश्नपत्र में QR कोड स्कैन करते ही यूटयूब लिंक खुलने की शिकायतों पर बोर्ड ने आज प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र 100% असली हैं और परीक्षा की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. प्रेस रिलीज में बताया गया कि QR कोड में विषय, परीक्षा तारीख, सेट नंबर और प्रिंटिंग बैच जैसी ट्रैकिंग जानकारी छिपी होती है. 2018 में अर्थशास्त्र और गणित पेपर लीक होने के बाद यह फीचर 2019 से शुरू किया गया था, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके.
बोर्ड ने माना कि कुछ सेट में QR कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो खुल रहा था, जिससे भ्रम हुआ, लेकिन इससे पेपर की प्रामाणिकता या परीक्षा की निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा. CBSE ने कहा – मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

सोशल मीडिया पर छाया मीम्स का तूफान

परीक्षा खत्म होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (Twitter), Instagram, Reddit पर प्रश्नपत्र की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. नेटिजन्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा: ‘भाई ने फेल होने का सबसे शानदार तरीका चुना है.’ दूसरे ने कहा: ‘टीचर भी कॉपी चेक करते समय यह गाना गुनगुनाने लगेगा.’ वहीं कुछ यूजर्स ने इसे समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में ऐसी हरकतें भारी पड़ सकती हैं.

Advertisment

छात्रों ने दावा किया कि QR कोड स्कैन करने पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं, बल्कि रिक एस्ली का 1987 का हिट गाना प्ले हो रहा है. एक यूजर ने लिखा – ‘आज के एपिसोड में देखिए हमारी परीक्षा आयोजित करने वाली अथॉरिटी कितनी सीरियस है – CBSE क्लास 12 मैथ्स पेपर का QR कोड रिक्रॉल सॉन्ग खोल रहा है!

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ