Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं… कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं’ पार्लियामेंट में पीएम मोदी का तंज

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को संसद में कांग्रेस पर जमकर बरसे। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत आज विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है, दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देख रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Feb 9, 2023 12:10
PM Modi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को संसद में कांग्रेस पर जमकर बरसे। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत आज विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है, दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देख रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भाषण देते हुए कांग्रेस पार्टी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। कभी कहानी सुनाई तो कभी शेर सुनाया। दुष्यंत कुमार का शेर पढ़ते हुए पीएम मोदी ने कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं है, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं है। ये लोग 2014 के बाद से ही कोस रहे हैं कि भारत कमजोर हो रहा है। भारत की कोई सुनने को तैयार नहीं है।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि मोदी पर यह भरोसा अखबारों की सुर्खियों और टीवी पर चमकते चेहरों से पैदा नहीं हुआ। इसके लिए जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम जीवन लगा रहे हैं।

और पढ़िए राज्यसभा में दोपहर 2 बजे PM मोदी देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब

---विज्ञापन---

उन्होंने बिना नाम लिए ही राहुल गांधी पर हमला बोला। यही नहीं भाषण के दौरान राहुल गांधी के गैर-हाजिर रहने पर भी पीएम मोदी ने तंज कसा और कहा कि कल कुछ लोग बहुत खुश हो गए थे। शायद अच्छी नींद आई होगी और आज सुबह उठ ही नहीं पाए होंगे।

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस को हार्वर्ड की बहुत याद आती है। ये कहते थे कि भारत की बर्बादी पर यूनिवर्सिटी में रिसर्च हुई है। लेकिन मैं बता दूं कि हार्वर्ड में कांग्रेस की बर्बादी पर रिसर्च हुई है। यह है- द राइज ऐंड डिक्लाइन ऑफ इंडियाज कांग्रेस पार्टी। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस की बर्बादी पर और भी बड़ी यूनिवर्सिटीज में अध्ययन होना ही होना है।

और पढ़िए त्रिपुरा के लिए बीजेपी आज जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, जेपी नड्डा भी रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी ने कहा- यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब न्यूक्लियर डील पर बात हो रही थी, तब ये नोट फॉर वोट में उलझे थे। पीएम मोदी ने 2जी, कोल स्कैम का भी जिक्र किया और कहा कि घोटालों के कारण दुनिया में देश बदनाम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने अडानी सरकार और जेपीसी के नारे लगाए।

और पढ़िए देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Feb 08, 2023 05:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.