Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा के लिए बीजेपी आज जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, जेपी नड्डा भी रहेंगे मौजूद

Tripura Assembly Election 2023

Tripura Assembly Election 2023

विज्ञापन

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। इसी कड़ी में बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पार्टी का मैनीफेस्टो जारी करने से पहले जेपी नड्डा मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वो करीब 12.30 बजे अगरतला के रविन्द्र भवन त्रिपुरा के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

सूत्रों की माने तो संकल्प पत्र में कई नए बिंदु जोड़े गए हैं, जो त्रिपुरा के चहुमुखीं विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद जेपी नड्डा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वेस्ट त्रिपुरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस समय राज्य में बीजेपी सत्ता पर काबिज है और माणिक साहा की सरकार है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को सभी 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election 2023) के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि इसके नतीजे 2 मार्च का आएंगे। दरअसल त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है. तीनों राज्यों के लिए मतगणना 2 मार्च को एक साथ होगी।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 में हुए में बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। जिसके बाद विपल्व देव कुमार की अगुवाई में राज्य में बीजेपी ने सरकार बनी लेकिन मई 2022 में बीजेपी ने आईपीएफटी (IFPT) से गठबंधन कर लिया। और इसके बाद माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को 60 में से 35 सीटों पर कामयाबी मिली थी, जबकि लेफ्ट के खाते में 16 और आईपीएफटी 8 सीट पर जीत मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ