पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी आज बंगाल के दौरे पर हैं. पीएम का यह दौरा चुनावों से पहले बहुत ही अहम माना जा रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक विशाल जनसभा में शामिल हुए. पीएम मोदी बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा.
प्धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर लिखा हुआ है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी बस गया है. अब, बंगाल से इस निर्मम सरकार का अंत होना तय है.'
उन्होंने कहा, 'आपका उत्साह, आपका जोश हमें बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब भी बंगाल देश को राह दिखाता है, तो यह ब्रिगेड ग्राउंड बंगाल की आवाज बन जाता है. इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो आवाज उठी थी, वह पूरे हिंदुस्तान में एक क्रांति बन गई. इसका नतीजा यह हुआ कि अंग्रेजों के जुल्म और लूट-खसोट का अंत हो गया. आज एक बार फिर, एक नए बंगाल के लिए क्रांति का बिगुल ब्रिगेड ग्राउंड से बज उठा है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'बंदरगाह और जल परिवहन भी उतनी ही महत्वपूर्ण और अहम भूमिका निभाते हैं. दशकों तक, पूर्वी भारत की इस क्षमता की काफी हद तक अनदेखी की गई. हालांकि, आज जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं. कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं. हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में इस समय मशीनीकरण का काम चल रहा है. इस पहल से कार्गो ऑपरेशंस में तेजी आएगी, बंदरगाह की क्षमता बढ़ेगी, और व्यापार को आसान बनाने के लिए नई सुविधाएं तैयार होंगी.'
चुन-चुन कर लेंगे बदला
वहीं, पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा. जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी. भाजपा और NDA के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है. श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी. भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी.'
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी आज बंगाल के दौरे पर हैं. पीएम का यह दौरा चुनावों से पहले बहुत ही अहम माना जा रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक विशाल जनसभा में शामिल हुए. पीएम मोदी बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा.
प्धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर लिखा हुआ है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी बस गया है. अब, बंगाल से इस निर्मम सरकार का अंत होना तय है.’
उन्होंने कहा, ‘आपका उत्साह, आपका जोश हमें बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब भी बंगाल देश को राह दिखाता है, तो यह ब्रिगेड ग्राउंड बंगाल की आवाज बन जाता है. इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो आवाज उठी थी, वह पूरे हिंदुस्तान में एक क्रांति बन गई. इसका नतीजा यह हुआ कि अंग्रेजों के जुल्म और लूट-खसोट का अंत हो गया. आज एक बार फिर, एक नए बंगाल के लिए क्रांति का बिगुल ब्रिगेड ग्राउंड से बज उठा है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘बंदरगाह और जल परिवहन भी उतनी ही महत्वपूर्ण और अहम भूमिका निभाते हैं. दशकों तक, पूर्वी भारत की इस क्षमता की काफी हद तक अनदेखी की गई. हालांकि, आज जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं. कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं. हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में इस समय मशीनीकरण का काम चल रहा है. इस पहल से कार्गो ऑपरेशंस में तेजी आएगी, बंदरगाह की क्षमता बढ़ेगी, और व्यापार को आसान बनाने के लिए नई सुविधाएं तैयार होंगी.’
चुन-चुन कर लेंगे बदला
वहीं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा. जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी. भाजपा और NDA के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है. श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी. भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी.’