Woman kidnapped: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक की संख्या में लोग एक घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने यहां जमकर तोड़फोड़ की और 24 साल की महिला डॉक्टर को भी दिनदहाड़े उठा ले गए। आरोपियों ने महिला डॉक्टर के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया।
महिला डॉक्टर की पहचान 24 साल की वैशाली के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार को राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत आदिबातला इलाके की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़िए – Shraddha Walkar Case: घर से आखिरी बार निकलते वक्त श्रद्धा ने पिता से कहा था- अब मैं एडल्ट हो गई हूं
और पढ़िए – ‘बहन-बेटी को छेड़ा तो चौराहे पर ठोक देगी पुलिस’ CM योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों को दी चेतावनी
महिला डॉक्टर के परिवार ने लगाया ये आरोप
अपहृत महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि 100 से अधिक लोग उनके घर में घुस आए और घर में तोड़फोड़ की और उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। अपहृत डॉक्टर की मां ने कहा, “उसकी सहमति के बिना उसे खींचकर कार में बैठाया गया और वे उसे ले गए। पुलिस ने कुछ नहीं किया। यह अन्याय है, यह पाप है, अब हम क्या करेंगे।”
महिला डॉक्टर के परिवार ने दावा किया कि घटना के दौरान उनकी बेटी अपने बेडरूम में थी। घर में घुसे बदमाशों ने हमारी बेटी के बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया और फिर उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।
राचकोंडा के एडिशनल सीपी सुधीर बाबू ने कहा, “घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए टीमों को लगाया गया है। निश्चित रूप से यह गंभीर अपराध है और हम सभी प्रयास कर रहे हैं। हमने माता-पिता से बात की और आवश्यक जानकारी ली। हम मामले में आईपीसी की धारा 307 जोड़ रहे हैं और मामले में धमकी भरे पहलुओं को भी जोड़ रहे हैं।”
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
9 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
13 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
15 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
17 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines