Telangana: तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी ने 7 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि के लिए एक दूसरे युवक की हत्या कर दी, फिर अपनी मौत की झूठी खबर भी फैलाई। मामला मेडक जिले का बताया जा रहा है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सरकारी अधिकारी, उसकी पत्नी और दो अन्य रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के रूप में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को शेयर बाजार में 85 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। घाटे से उबरने के लिए मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ एक योजना बनाई।
प्लानिंग कर 7.4 करोड़ की 25 बीमा पॉलिसी खरीदी
योजना के तहत, अधिकारी और अन्य आरोपियों ने घाटे से उबरने के लिए पहले 7.4 करोड़ रुपये की 25 बीमा पॉलिसी खरीदी। फिर बीमा राशि का दावा करने के लिए अपने जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को मारने की योजना बनाई। 8 जनवरी को ASO ने एक अन्य आरोपी के साथ निजामाबाद रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को अपनी बातों में उलझाया और साथ चलने को कहा।
मुख्य आरोपी और उसके साथी ने रेलवे स्टेशन से लाए गए शख्स का सिर मुंडवा दिया और फिर अधिकारी ने उसे अपने कपड़े पहना दिए। दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन से लाए गए शख्स को लेकर वेंकटपुर गांव पहुंचे। यहां अधिकारी ने अपनी कार के अंदर और बाहर पेट्रोल डाला और अपने साथ लाए गए शख्स को अंदर बैठने को कहा। जब शख्स ने इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे मार डाला। फिर कार को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने अधिकारी को मृत घोषित किया था
मेडक जिले के वेंकटपुर गांव के बाहरी इलाके में एक खाई में पूरी तरह से जली हुई कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था और सभी कोणों से जांच की थी। जांच के दौरान एक बैग में मिले आईडी कार्ड के आधार पर सरकारी कर्मचारी को मृत व्यक्ति माना। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद में तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के रूप में कार्यरत अधिकारी की मौत हो चुकी है।
किसी एंगल में पुलिस को शक होने पर दोबारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि अधिकारी जीवित है और उसने इंश्योरेंस की राशि के लिए अपनी मौत का झूठा ड्रामा किया था। पुलिस ने कहा कि पर्याप्त सबूत होने के बाद अधिकारी, उसकी पत्नी और अन्य दो रिश्तेदारों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
धीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
8 mins agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
1 hr ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
2 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 hrs agoLIVE: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में दुकान में लगी आग, 22 गाड़ियों ने बुझाई
3 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
4 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
11 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
13 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
13 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines