Telangana Exit Poll 2023: एग्जिट पोल के रिजल्ट को खारिज करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने कहा कि पार्टी सत्ता में 70 सीटों से वापस आएगी। केटीआर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों पर हार और जीत तय नहीं की जा सकती है। 2018 में एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीआरएस हार जाएगी, लेकिन फाइनल रिजल्ट एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत थे। बीरआरएस की जीत हुई थी। वहीं केटीआर ने जनता को आश्वासन देते हु्ए कहा कि जो भी बीआरएस के समर्थक है और बीआरएस पार्टी की जीत हो। वो बस 3 दिसंबर का इंतजार करें। तीन दिसंबर को सब कुछ साफ हो जाएगा। 70 से ज्यादा सीटों से बीआरएस की वापसी होगी। आप सभी के सहयोग से बीआरएस पार्टी सत्ता में राज करेगी।
3 दिसंबर को नतीजे होंगे घोषित
आपकों बता दें कि तेलंगाना की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
केटीआर ने एग्जिट पोल के नाम पर पार्टी के लोगों को भड़काने और पार्टी की जीत बताने वालों को कहा है, कि 3 दिसंबर को सभी को सच पता चल जाएगा।
यह भी पढ़े: Rajasthan Exit Polls 2023: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले- पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी
केटीआर ने कहा कि यह एक अतार्किक एग्जिट पोल है। लोग अभी भी वोटिंग कर रहे हैं। लोग रात 9 बजे तक मतदान करने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। भारत के चुनाव आयोग को 5:30 बजे एग्जिट पोल की अनुमति देना ही गलत है। केटीआर ने कहा कि मैं यहां आया हूं क्योंकि मैं अपने पार्टी कैडर को बताना चाहता था कि इन अफवाह पर भरोसा न करें।
केटीआर ने यह भी सुझाव दिया कि यदि कुछ सर्वेक्षण फर्मों की भविष्यवाणियां गलत हो जाती हैं तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने शाम 5.30 बजे एग्जिट पोल प्रसारित करने की अनुमति देने के लिए चुनाव आयोग की भी गलती पाई, जबकि कुछ मतदाता अभी भी वोट देने के लिए कतार में थे।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines