शराब की एक बूंद बेचे बिना कमाया 2,639 करोड़ रुपए, जानें कैसे बना ये रिकॉर्ड?
Edited By Bhola Sharma

Liquor
Edited By Bhola Sharma

Liquor
Telangana Excise Department: क्या कोई शराब एक बोतल बेचे बिना करोड़ों रुपए कमा सकता है? जवाब हां है। यह कमाल तेलंगाना के आबकारी विभाग ने कर दिखाया है, जो राज्य के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग शराब की एक भी बोतल बेचे बिना 2,639 करोड़ रुपए जुटाने में कामयाब रहा है। यह पैसा शराब की दुकानों के आवंटन पर लगने वाले शुल्क से आया है।
तेलंगाना में शराब की 2,620 दुकानें हैं। विभाग ने इसके आवंटन की प्रक्रिया के लिए 4 अगस्त से आवेदन लेना शुरू किया था। शुक्रवार आवेदन के लिए आखिरी दिन था। विभाग ने आवेदन के लिए एक शर्त रखी थी, जिसमें दो लाख का शुल्क रखा गया था। यह शुल्क वापस नहीं होगा। लाइसेंस पाने के लिए 1.32 लाख आवेदन आए। 21 अगस्त को लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
लाइसेंस पाने वालों को उस क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए दुकानदार को हर साल 50 लाख रुपये से 1.1 करोड़ रुपये का शुल्क देना होगा। वार्षिक लाइसेंस शुल्क का छठा हिस्सा 23 अगस्त तक भुगतान करना होगा। नियमों के अनुसार, 5 हजार की आबादी में स्थित दुकानों को 50 लाख रुपए और 20 लाख की आबादी में आवंटित दुकानों को हर साल 1.1 करोड़ रुपए भुगतान करना होगा।
एक व्यापारी के लिए, मार्जिन की तुलना में शुल्क छोटा है। वे साधारण ब्रांड के लिए 27 प्रतिशत और प्रीमियम किस्मों के लिए 20 प्रतिशत कमा सकते हैं। लाइसेंस आवंटन में भी आरक्षण है। 786 लाइसेंस यानी 30 प्रतिशत वंचित वर्गों के लिए हैं। इसमें से 15 प्रतिशत गौड़ा के लिए है, जो परंपरागत रूप से ताड़ी निकालने और शराब की बिक्री करते हैं, 10 प्रतिशत दुकानें अनुसूचित जाति के लिए और पांच प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए हैं।
इससे पहले इतनी कमाई कभी नहीं हुई। दो साल पहले लाइसेंस जारी होने पर 69 हजार आवेदन आए थे। तब 1370 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। जानकारों का कहना है कि तेलंगाना में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साथ लोकसभा का चुनाव है। ऐसे में शराब की खपत बढ़ेगी। इसलिए अधिक से अधिक लोग इस कारोबार से जुड़ना चाहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: