Palak Saxena
मैं डिजिटल जर्नलिस्ट हूं और वर्तमान में News24 Hindi के साथ काम कर रही हूं. पिछले एक साल से मैं कंपनी में कार्यरत हूं. लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग बीट के साथ-साथ न्यूज बीट पर भी काम कर रही हूं.
Read More---विज्ञापन---
महाशिवरात्रि के खास मौके पर कोरियाई के-पॉप सिंगर Aoora ने चेन्नई के एक शिव मंदिर में ऐसा भक्ति भाव दिखाया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. मंदिर से सामने आए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं इसके साथ ही लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
40 वर्षीय सिंगर Aoora, जिनका असली नाम Park Min-jun है, महाशिवरात्रि पर पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने सफेद मुंडु और हल्के रंग की शर्ट पहनकर पूजा-अर्चना की और भक्तों के साथ जप में शामिल हुए. Aoora ने इस पल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके जीवन के सबसे भावुक अनुभवों में से एक रहा. उन्होंने कहा कि भले ही वे भारत में पैदा नहीं हुए, लेकिन भारतीय संस्कृति को उन्होंने दिल से अपनाया है.
सबसे ज्यादा चर्चा उनके द्वारा गाए गए ‘शिव तांडव स्तोत्र’ की हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि Aoora बिना किसी कागज या मोबाइल की मदद लिए संस्कृत श्लोकों का साफ और आत्मविश्वास के साथ उच्चारण कर रहे हैं. यह स्तोत्र अपनी कठिन लय और शब्दों के लिए जाना जाता है, जिसे सही तरह से बोलना आसान नहीं होता. लेकिन Aoora ने इसे याद से गाकर सभी को प्रभावित कर दिया. एक वीडियो में वे एक महिला के साथ मिलकर स्तोत्र गाते नजर आ रहे हैं, जहां महिला फोन देखकर पढ़ रही थीं, वहीं Aoora पूरे श्लोक स्मरण से गाते दिखे.
महाशिवरात्रि से कुछ दिन पहले ही Aoora ने ‘Shiva Shivam’ नाम से अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था, जो भारतीय आध्यात्मिकता से उनके जुड़ाव को दिखाता है. वे इससे पहले रियलिटी शो ‘Bigg Boss 17’ में भी नजर आ चुके हैं और कई बार भारत के प्रति अपने लगाव की बात कह चुके हैं.
मंदिर में उनका यह भक्ति भाव और संस्कृत में स्तोत्र का सटीक उच्चारण अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस का कहना है कि Aoora ने एक बार फिर साबित कर दिया कि श्रद्धा की कोई सीमा या देश नहीं होता.
ये भी पढ़ें- बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! 6 साल पहले स्टडी में हुआ था जिक्र
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।