तमिलनाडु में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 23 लाख से ज्यादा लोगों के कटे नाम

तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट से 23 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं. अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या कम हो गई है.

Tamilnadu Voter List

Credit: Social Media

विज्ञापन

तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. SIR के बाद राज्य की वोटर लिस्ट से 23 लाख 27 हजार 624 नाम हटा दिए गए हैं. इस बदलाव के बाद अब तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या कम हो गई है. ये जानकारी चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर साझा की है. इस पूरी प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पूरा किया गया. अब तक 12 राज्यों में से 10 की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और अपडेट करना है, ताकि फर्जी या गलत नामों को हटाया जा सके.

ये भी पढ़ें: SIR Update: देशभर में SIR को लेकर बड़ा ऐलान, अब इन 23 राज्यों में कराया जाएगा, जानें क्या है और कैसे चलेगी प्रक्रिया?

विज्ञापन

क्यों हटाए गए 23 लाख नाम?

चुनाव आयोग के मुताबिक, हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता शामिल थे-
– जिनकी मृत्यु हो चुकी है
– जो राज्य या जिले से बाहर शिफ्ट हो गए
– जिनके नाम डुप्लीकेट थे
– जिनकी जानकारी लंबे समय से अपडेट नहीं थी
इसके अलावा, लाखों मतदाताओं को पहले ही नोटिस भेजकर अपनी जानकारी सही कराने का मौका दिया गया था. जिन लोगों ने समय पर जवाब नहीं दिया, उनके नाम सूची से हटा दिए गए.

अगर नाम कट गया हो तो क्या करें?

SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच की गई. बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं की जानकारी का वेरिफिकेशन किया. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सार्वजनिक की गई, ताकि लोग आपत्ति दर्ज करा सकें. पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा गया. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि योग्य मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर किसी नागरिक का नाम गलती से हट गया है, तो वो फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकता है, नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकता है या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी अप्लाई कर सकता है. मतदाता सूची में इतने बड़े बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है. कुछ दलों ने इसे सही कदम बताया है, जबकि कुछ ने आशंका जताई है कि कहीं असली मतदाताओं को परेशानी न हो. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी का भी वोट देने का अधिकार नहीं छीना जाएगा. अब अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तमिलनाडु में आने वाले चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं. चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वो समय रहते अपनी वोटर जानकारी जरूर जांच लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ