बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी देख आगबबूला हुआ टीचर, 30 बच्चों को दी तालिबानी सजा!

मामला अहमदपुर के पास स्थित क्राइस्ट इंटरनेशनल स्कूल का बताया जा रहा है, जहां के टीचर ने 30 स्कूली छात्रों को बेरहमी से बेल्ट से पीटा. घटना को लेकर जब बवाल मचा तो क्राइस्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया.

CLASSROOM.jpg

भारत में शिक्षक को माता-पिता के बाद बड़े गुरु की उपाधि दी गई है, लेकिन जब छात्रों को पढ़ाने वाला टीचर ही हैवान बन जाए तो क्यों ही कोई पैरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजेगा. हाल ही में महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आपको ये जानकर झटका लगेगा कि टीचर ने 30 बच्चों और सहकर्मियों को कथित तौर पर बेल्ट से पीटा. स्कूल परिसर में खड़ी अपनी बाइक का नंबर प्लेट मुड़ा देश शिक्षक आगबबूला हो गया. जिसके बाद उसने कई छात्रों को तालिबानी सजा दी. इस घटना को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

बेल्ट से पीटे जाने की वजह से कई छात्रों के शरीर पर चोट के गहरे निशान देखे गए, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. मामला अहमदपुर के पास स्थित क्राइस्ट इंटरनेशनल स्कूल का बताया जा रहा है, जहां के टीचर ने 30 स्कूली छात्रों को बेरहमी से बेल्ट से पीटा. घटना को लेकर जब बवाल मचा तो क्राइस्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल जेबा नादेर ने आरोपी टीचर उज्ज्वल सोनी को तुरंत निलंबित कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जहां मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रिंसिपल ने बताया, ‘शनिवार रात हमारे शिक्षक उज्ज्वल सोनी अपनी क्लास लेने की तैयारी कर रहे थे. रात 10 बजे तैयारी खत्म होते ही उन्होंने देखा कि उनके कुछ छात्र छात्रावास जा रहे हैं और उनकी बाइक वहीं खड़ी है, जो स्टार्ट नहीं हो रही है. उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्रों से पूछा कि ऐसा किसने किया. गुस्से में आकर उन्होंने छात्रों की पिटाई कर दी.’

विज्ञापन

प्रिंसिपल ने आगे कहा, ‘हमने छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी. जो भी हुआ, हमने तुरंत कार्रवाई की. हमने उस शिक्षक को बर्खास्त कर दिया. फिर हमने पुलिस को बुलाया. हमने उसे पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ