दुश्मन को कहीं से भी ढूंढ निकालेगा भारत का 'अंजदीप', भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है. इसी कड़ी में 27 फरवरी 2026 को चेन्नई पोर्ट पर नया एंटी-सबमरीन युद्धपोत INS अंजदिप नौसेना में शामिल किया जाएगा.

Indian Navy to Commission New Warship INS Anjdip

Credit: News24

विज्ञापन

भारतीय नौसेना लगातार आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए अपनी समुद्री शक्ति को मजबूत कर रही है. इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को एक और स्वदेशी युद्धपोत INS अंजदीप को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा. ये कमीशनिंग समारोह चेन्नई पोर्ट पर आयोजित होगा. भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने हाल ही में न्यूज 24 से हुई एक्सलूसिव बातचीत में बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेवी लगातार अपनी क्षमताओं को बढ़ाने पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत बने हथियार, जहाज और आधुनिक तकनीक को जल्द से जल्द बेड़े में शामिल किया जा रहा है, ताकि समुद्र में भारत की सुरक्षा और भी मजबूत हो सके.

ये भी पढ़ें: Exclusive: भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन से कांपेंगे चीन-पाक, जल्द सेना में होगी शामिल

विज्ञापन

क्या है खास?

INS अंजदीप एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) परियोजना का तीसरा जहाज है. इस तरह के जहाज खास तौर पर तटीय और उथले समुद्री इलाकों में दुश्मन की पनडुब्बियों से निपटने के लिए बनाए जाते हैं. आधुनिक सेंसर, हथियार प्रणाली और स्वदेशी तकनीक से लैस ये युद्धपोत समुद्र में निगरानी और सुरक्षा की क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा. इसमें स्वदेशी ट्रिपल ट्यूब लाइटवेट टॉरपीडो लॉन्चर तैनात हैं. ये हथियार पानी के नीचे किसी भी लक्ष्य को नेस्तनाबूद करने में सक्षम हैं. आत्मरक्षा और सतही हमलों के लिए इसमें 30mm की क्लोज-इन वेपन सिस्टम (CIWS) और रिमोट कंट्रोल से चलने वाली 12.7mm की गन लगी हैं. साथ ही, ये युद्धपोत रणनीतिक क्षेत्रों में माइन्स बिछाने की क्षमता भी रखता है, जो रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

भारतीय नौसेना को मिलेगी मजबूती

इस कमीशनिंग समारोह की अगुवाई खुद एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी करेंगे. कार्यक्रम में भारतीय नौसेना और रक्षा क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. INS अंजदिप का निर्माण कोलकाता में मौजूद Garden Reach Shipbuilders & Engineers ने किया है. ये जहाज स्वदेशी डिजाइन और निर्माण का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है. रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के युद्धपोत भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं. कुल मिलाकर, INS अंजदिप के शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी और देश की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ