Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

तेलंगाना के नरसिंगी में सड़क दुर्घटना में बीआरएस नेता और बेटे की मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा

Telangana Road Accident: तेलंगाना के नरसिंगी में सड़क हादसे में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता थौर्या नायक और उनके बेटे की मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नरसिंगी से चेगुंटा की यात्रा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में बीआरएस नेता और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jul 23, 2023 08:29
BRS leader die, Thourya Nayak, Telangana road accident, Medak accident, Narsingi accident, Telangana police

Telangana Road Accident: तेलंगाना के नरसिंगी में सड़क हादसे में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता थौर्या नायक और उनके बेटे की मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नरसिंगी से चेगुंटा की यात्रा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में बीआरएस नेता और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा नरसिंगी मंडल के वल्लुरु गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

पुलिस ने कहा कि थौर्या नायक (45) अपने बेटे अंकित (19) के साथ नरसिंगी गांव से चेगुंटा जा रहे थे। उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई। इस दौरान आ रही एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

---विज्ञापन---

घटनास्थल पर ही पिता-पुत्र ने तोड़ा दम

पुलिस ने कहा कि बीआरएस नेता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शवों को रामायणपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीआरएस नेता थौर्या नायक नरसिंगी मंडल अध्यक्ष हर चुके थे। वे नरसिंगी मंडल की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष और मंडल के नरसमपल्ली गांव के पूर्व एमपीटीसी भी थे।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2023 08:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.