Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए, जिनमें सभी टार्गेट पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिए गए। बताया जा रहा है कि इस हमले में कई शीर्ष आतंकी मारे गए हैं।
अब इस कार्रवाई के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, TTP ने भारत के हमले में मारे गए आतंकियों को श्रद्धांजलि देते हुए एक शोक संदेश जारी किया है। इसमें संगठन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के परिवार के सदस्य भी इस हमले में मारे गए हैं।
TTP के पत्र में क्या-क्या लिखा है?
TTP द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि इस हमले की जानकारी पाकिस्तान की ‘देशद्रोही’ और ‘पश्चिम समर्थक’ सेना द्वारा भारत को दी गई थी, जो कि कोई नई बात नहीं है। पत्र में आगे लिखा गया है कि पाकिस्तान की सेना का काला इतिहास गवाह है कि इसने हमेशा इस्लामवादियों, धार्मिक विद्वानों और मुजाहिद्दीन को खत्म करवाया है। यही वह सेना है जिसने देश की सड़कों को उलेमा-ए-हक के खून से रंग दिया और मुजाहिद्दीन को गिरफ्तार करके ‘काफिरों’ के हवाले कर दिया।
TTP ने पत्र में लिखा, “हम मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उनका दर्द हमारा दर्द है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पाकिस्तान की मौजूदा सेना अब एक पेशेवर हत्यारा गिरोह बन चुकी है। उसके हाथ अफगानों, विद्वानों और इस्लामी मुजाहिद्दीन के खून से रंगे हुए हैं।”
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) द्वारा जारी किया गया पत्र
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
18 mins ago6 सीटों पर उपचुनाव आज, CM विजय देंगे राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
47 mins agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
9 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
13 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
13 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
14 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines