Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

असम: 2024 में लोकसभा की 14 में से 12 सीटें जीतने का लक्ष्य, राज्य भाजपा अध्यक्ष ने भरी हुंकार

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले असम के भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से कम से कम 12 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई चुनाव से पहले जमीनी कार्य को बढ़ावा देने के […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: May 1, 2023 12:16
BJP

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले असम के भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से कम से कम 12 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई चुनाव से पहले जमीनी कार्य को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कार्यकर्ताओं की संख्या 50 लाख तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

असम राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने एएनआई को बताया कि, राज्य भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और कहा कि पार्टी ने राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कम से कम 12 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भाबेश कलिता ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास राज्य में 45 लाख पार्टी कार्यकर्ता हैं। हमने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 50 लाख कार्यकर्ताओं की ताकत बनाने का लक्ष्य रखा है। हम बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं।”

---विज्ञापन---
और पढ़िए – माहौल क्या है? कर्नाटक के बेंगलुरु से राजीव रंजन; BJP को सिर्फ मोदी मौजिक का सहारा? PM के रोड़ में क्या बोले लोग, देखें…

भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। भाबेश कलिता ने दावा किया, “राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से एआईयूडीएफ दो सीटें जीत सकती है, लेकिन कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।”

और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, मेनिफेस्टो में 7 ‘A’ का रखा ध्यान

कांग्रेस के नेतृत्व में 11 राजनीतिक दलों की हालिया बैठक की आलोचना करते हुए, असम राज्य भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इनमें से कुछ राजनीतिक दलों की राज्य में कोई ताकत नहीं है। भाबेश कलिता ने कहा, “कांग्रेस और एआईयूडीएफ में आपसी समझ है, लेकिन इसका बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोगों ने बीजेपी के शासन में तेजी से बढ़ते विकास को देखा है।”

---विज्ञापन---
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: May 01, 2023 11:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.