'खास' इमोजी के साथ VIDEO… राघव चड्ढा का राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद पहला रिएक्शन!

AAP की ओर से राज्यसभा सचिवालय को लिखे गए पत्र में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. पार्टी ने मांग की है कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के कोटे से आवंटित किया जाने वाला बोलने का समय अब नहीं दिया जाना चाहिए.

Raghav Chaddha

37 वर्षीय चड्ढा मई 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा की जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता बनाने का प्रस्ताव दिया है. पार्टी के इस अचानक लिए गए फैसले ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. क्या यह महज एक रूटीन प्रक्रिया है या पार्टी के भीतर किसी बड़ी दरार का संकेत?

विज्ञापन

राघव चड्ढा का ‘खामोश’ पलटवार

पद से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन शब्दों से नहीं बल्कि एक वीडियो के जरिए. उन्होंने सदन में दिए गए अपने प्रभावशाली भाषणों की एक सीरीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. वीडियो में उन्हें वायु प्रदूषण, बढ़ते हवाई किराए, गिग वर्कर्स के अधिकार और मोबाइल रिचार्ज प्लान की 28 दिनों की वैधता जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन

चड्ढा ने इस वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक ‘नजर’ वाला इमोजी इस्तेमाल किया. इसे अक्सर बुरी नजर से बचने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का प्रतीक माना जाता है. उनके इस रहस्यमयी इमोजी को लेकर अब लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.

विज्ञापन

बोलने के समय पर भी ‘पाबंदी’?

AAP की ओर से राज्यसभा सचिवालय को लिखे गए पत्र में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. पार्टी ने मांग की है कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के कोटे से आवंटित किया जाने वाला बोलने का समय अब नहीं दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन

बता दें, 37 वर्षीय चड्ढा, जो मई 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे, अब तक संसद में पार्टी का सबसे प्रखर चेहरा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ