Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 27 जिलों में स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी; निचले हिस्सों में भरा पानी

Tamil Nadu Rain
विज्ञापन

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश जारी है, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है। कुल 27 जिलों ने स्कूलों के लिए वर्षा अवकाश घोषित किया है।

राज्य सरकार ने चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और विल्लुपुरम सहित कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Advertisment

 

विज्ञापन

इन जिलों में हो रही बारिश

चेन्नई के कई हिस्सों और पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगलपेट में श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी बारिश हो रही है।

नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, नीलगिरी, कोयम्बटूर, तिरुपुर, कुड्डालोर, इरोड, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, चेन्नई, मदुरै, कन्याकुमारी सहित कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका तट से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम कार्यालय ने कहा कि इसके 12 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट की ओर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, पड़ोसी पुडुचेरी में भी गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है। प्रादेश सरकार ने भारी बारिश के कारण शुक्रवार और शनिवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

केरल और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण के विभिन्न राज्यों के लिए शनिवार, 12 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ