Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के कई जिले रेड अलर्ट पर, भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

Tamil Nadu Rain

Tamil Nadu Rain: भारत के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश जारी है। तमिलनाडु और पुडुचेरी सरकारों ने घोषणा की है कि राज्य के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कल्लाकुरिची, सेलम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई जिलों और पुडुचेरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

तमिलनाडु के इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद

तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, रानीपेट, वेल्लोर, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, तंजावुर, विल्लुपुरम और अरियालुर जिलों में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रानीपेट्टई तिरुवन्नामलाई, तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाक्कुरिची, कुड्डालोर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तंजावुर, थिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई में एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ