VIDEO कॉल पर कहा था 'ठीक हूं मां', अगले ही दिन ड्रोन हमले ने छीना इकलौता सहारा; ईरान जंग में राजस्थान के विक्रम की मौत

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ओमान में हुए ड्रोन हमले में राजस्थान के सीकर के रहने वाले 22 साल के युवक विक्रम वर्मा की मौत हो गई. मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. पढ़िए सुनील पेलुमाल की ये खास रिपोर्ट

Rajasthan Youth Death in Iran Israel War

Credit: News24

राजस्थान के सीकर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ओमान में हुए ड्रोन हमले में अगलोई गांव के रहने वाले 22 साल के युवक विक्रम वर्मा की मौत हो गई. मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. पूरे गांव में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना 14 मार्च को ओमान में हुई, जब विक्रम एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे. ड्रोन हमले की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. विक्रम कुछ ही समय पहले जॉब की तलाश में विदेश गए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही परिवार से हुई थी बात

परिजनों ने बताया कि विक्रम 23 फरवरी को ओमान गए थे. वहां वो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क बनाने का काम कर रहे थे. घटना से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने परिवार से ग्रुप वीडियो कॉल पर बात की थी. उस दौरान उन्होंने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन से बातचीत करते हुए बताया था कि वो ठीक हैं, समय पर खाना मिल रहा है और काम भी अच्छा चल रहा है. हालांकि उन्होंने वहां के हालात को लेकर चिंता भी जताई थी. विक्रम के पिता बनवारी लाल ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी रिश्तेदार के जरिए मिली, जो उसी कंपनी में ओमान में काम करता है. कंपनी ने ही विक्रम के शव को भारत भेजने की पूरी व्यवस्था की. मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया.

परिवार की इकलौती उम्मीद था विक्रम

विक्रम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटी बहनें अभी पढ़ाई कर रही हैं. विक्रम विदेश जाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इससे पहले भी राजस्थान के नागौर जिले के एक युवक दलीप की 1 मार्च को मिसाइल हमले में मौत हो चुकी है. वो एक क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर काम करता था. लगातार हो रही इन घटनाओं ने विदेशों में काम कर रहे भारतीय मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ