भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी... TMC ने बंगाल चुनाव के लिए किया 291 नामों का ऐलान

मंगलवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इन लिस्ट में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का नाम है. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जहां से भाजपा ने शुवेंदु अधिकारी को उतारा है.

Mamata (1)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. टीएमसी की पहली लिस्ट में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का नाम है. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जहां से भाजपा ने शुवेंदु अधिकारी को उतारा है.

टीएमसी ने खरदाह सीट से पत्रकार देवदीप पुरोहित, राजगंज सीट से एथलीट सपना बर्मन, तुफानगंज सीट से क्रिकेटर शिब शंकर पाल, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, नंदीग्राम सीट से पवित्र कर और श्याममुकुर सीट से शशि पांजा को उतारा है.

विज्ञापन

लिस्ट की अहम बातें :

  • 52 महिला उम्मीदवार
  • 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवार
  • 4 उम्मीदवारों की उम्र 31 वर्ष से कम
  • 38 उम्मीदवारों की उम्र 31-40 वर्ष के बीच
  • 31% उम्मीदवारों की उम्र 41-50 वर्ष के बीच

अहम उम्मीदवार :

  • नंदीग्राम से पवित्र कर
  • हावड़ा से ज्योतिप्रिय मल्लिक
  • बेहाला पश्चिम से रत्ना चटर्जी
  • करीमपुर से एक्टर सोहम चक्रवर्ती
  • भरतपुर से अपूर्वा सरकार
  • सिलीगुड़ी से गौतम देब
  • खरदाह सीट से देवदीप पुरोहित
  • राजगंज सीट से एथलीट सपना बर्मन
  • तुफानगंज सीट से क्रिकेटर शिब शंकर पाल
  • बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष
  • श्याममुकुर सीट से शशि पांजा

ममता बनाम शुवेंदु

भाजपा ने यहां से नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी को उतारा है. ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. कोलकाता की भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यही उनका घर और राजनीतिक क्षेत्र भी है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ी थी, जहां से ममता बनर्जी ने उपचुनाव जीता था.

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ