Tamil Nadu Politics: भाजपा ने जारी की 'DMK Files', CM स्टालिन के परिवार, पार्टी नेताओं पर लगाए बेहिसाब संपत्ति के आरोप

Tamil Nadu, Tamil Nadu BJP, MK Stalin, DMK file, K Annamalai

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु भाजपा ने शुक्रवार को स्टालिन के परिवार और शीर्ष मंत्रियों पर बेहिसाब संपत्ति होने का आरोप लगाते हुए ‘डीएमके फाइल’ लॉन्च की। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके के शीर्ष नेताओं पर भाजपा का ये ताजा हमला है।

विज्ञापन

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने गुरुवार को 14 अप्रैल को ‘डीएमके फाइल्स’ जारी करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई ने महीनों पहले कहा था कि वह 14 अप्रैल को तमिल नव वर्ष दिवस पर डीएमके मंत्रियों से संबंधित ‘भ्रष्टाचार’ पर दस्तावेज जारी करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ‘डीएमके फाइल्स’ जारी करने के बाद कहा कि न केवल डीएमके के घोटाले, बल्कि हम सभी दलों की ओर से किए गए घोटालों का विरोध करेंगे। मैं तमिलनाडु के लोगों को इस बारे में सबकुछ बताऊंगा। उन्होंने कहा कि हमारी ये लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, न कि सिर्फ किसी एक पार्टी के खिलाफ है।

‘मेरी भूमि, मेरे लोग’ नाम से शुरू करेंगे यात्रा

तमिलनाडु भाजपा चीफ ने कहा कि हम इन सभी DMK घोटालों को लोगों के सामने लाने के लिए ‘मेरी भूमि, मेरे लोग’ नाम से एक यात्रा शुरू कर रहे हैं। प्रत्येक भाजपा कैडर इस यात्रा में जाएगा। यह यात्रा जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी। आप सभी को इस यात्रा में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन

अन्नामलाई बोले- सिलसिला चलता रहेगा

के अन्नामलाई ने आगे दावा किया कि आज DMK फ़ाइल्स का केवल भाग 1 जारी किया गया है। आगे ये सिलसिला पूरे साल चलेगा। हमने केवल प्रत्यक्ष संपत्ति, एक कंपनी में उनकी हिस्सेदारी और उनके स्वामित्व वाली संपत्तियों के मूल्यांकन का खुलासा किया है। हम इससे आगे नहीं बढ़े हैं। सबसे चिंताजनक सवाल यह है कि डीएमके दुनिया भर में सबसे बड़े मनी लॉन्ड्रिंग कारोबार का हिस्सा बन रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

के अन्नामलाई ने शुक्रवार को ‘डीएमके फाइल्स’ जारी करने के दौरान एक 10 सेकंड का एक वीडियो भी दिखाया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन सहित दिवंगत डीएमके संरक्षक एम करुणानिधि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उनके विस्तारित परिवार के सदस्यों की तस्वीरें थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ