---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

Kal Ka Mausam: दिल्ली में चिलचिलाती धूप-गर्मी से राहत, यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

Kal Ka Mausam 17 March: राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. बीते रविवार (15 मार्च) को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दिल्ली एनसीआर में हुई बूंदाबादी ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देते हुए उनके चेहरे खिला दी. जहां लोग मार्च महीने में ही मई जून वाली गर्मी से परेशान थे. वहीं मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दी है.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Mar 16, 2026 20:41

Kal Ka Mausam 17 March: राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. बीते रविवार (15 मार्च) को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दिल्ली एनसीआर में हुई बूंदाबादी ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देते हुए उनके चेहरे खिला दी. जहां लोग मार्च महीने में ही मई जून वाली गर्मी से परेशान थे. वहीं मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दी है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 3 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना जताई है. सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

---विज्ञापन---

आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

यूपी में कल होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च यानी मंगलवार को यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है. IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने की और हल्की बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी और मध्य यूपी में कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. एडवाइजरी के अनुसार, उत्तराखंड में 16, 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया गया है.

---विज्ञापन---

हिमाचल में होगी बारिश

IMD ने हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 मार्च के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में मौसम विभाग ने 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है. इस दौरान किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

---विज्ञापन---

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजस्थान में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और यहां भी मौसम ने करवट ली है. ऐसे में मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 मार्च के दौरान राजस्थान के कई जिलों में जमकर बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बिजली गिरने और आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसकी वजह से गर्मी भी बढ़ेगी. अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.

---विज्ञापन---

हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी

प्री-मानसून के दस्तक देने से देश के कई इलाकों में हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार 17, 18 और 19 मार्च को उत्तरपश्चिम भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी और मध्य भारत और उत्तरीपूर्व भारत में कई जगह हल्की-रिमझिम बारिश होगी.

First published on: Mar 16, 2026 08:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.