पूर्व IPS और यूपी से राज्यसभा सांसद बृजलाल ने मुंबई हमलों पर बड़ा खुलासा किया है। उनका ये बयान तब आया है जब 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से इंडिया लाया जा रहा है। पूर्व पुलिस अधिकारी का आरोप है कि ये हमला तत्कालीन सरकार की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने आगे अपने बयान में ये भी दावा किया कि उन्होंने हमले से करीब 8 माह पहले मुंबई पुलिस को इसमें लिप्त आतंकियों के बारे में जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा कि राणा का प्रत्यर्पण कर लिया गया है। वह भारत लाया जा रहा है। राणा और डेविड हेडली मुंबई हमलों के मास्टर माइंड थे। दोनों लोगों ने ताज और उसके आसपास पूरे इलाके की रैकी की थी। उनका कहना था कि वर्तमान में हेडली अमेरिका में 35 साल की सजा काट रहा है।
मुंबई हमले के दौरान सुपरकॉप बृजलाल यूपी पुलिस में बड़े पद पर तैनात थे
पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारत से कुछ पुलिस अधिकारी अमेरिका हेडली से पूछताछ करने गए थे। जब हेडली से बात करने पर राणा और अन्य लोगों का पता चला तो उन पर इंडिया में रिपोर्ट बदलने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि जब मुंबई हमला हुआ तो मैं यूपी पुलिस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर तैनात था। उस समय यूपी रामपुर हमले की जांच कर रहा था।
पूर्व पुलिस अधिकारी ने पकड़े थे दो आतंकी
पूर्व पुलिस अधिकारी का दावा था कि मुंबई हमले से ठीक 8 महीने पहले उन्होंने अपने सूत्रों की मदद से मोतीहारी से शबाउद्दीन और मुंबई के फहीम अंसारी को पकड़ा था। दोनों पाकिस्तान हाफिज सईद द्वारा प्रशिक्षित आतंकी थे। शबाउद्दीन लश्कर ए तैयबा का इंडिया कमांडर था और नेपाल के काठमांडू में छिपा बैठा था। दोनों ने एक और आतंकी हमजा के साथ मिलकर 2005 दिसंबर में इंडियन साइंस कांग्रेस में हमला किया, जिसमें कई वैज्ञानिक मारे गए थे। उन्होंने बताया कि हमजा पाकिस्तान मूल का निवासी था।
सपा ने रामपुर हमला मामला लिया वापस, मुंबई पुलिस को किया था अलर्ट
पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि शबाउद्दीन अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ा था। आगे वह बोले की राणा के इंडिया आने के बाद मुंबई हमले में लोकल कनेक्शन का पता चलेगा। इस मामले में कई राज खुलेंगे। उनका दावा था कि शबाउद्दीन और फहिम अंसारी के साथ उन्होंने रामपुर हमले में दो अन्य पाकिस्तानियों को भी पकड़ा था। लेकिन सपा की सरकार ने बाद में जो केस वापस लिए उसमें ये केस भी था। उन्होंने आगे कहा कि फरवरी 2008 में वह फहीम अंसारी को लेकर मुंबई गए थे। लेकिन मुंबई पुलिस ने उनके इस इनपुट पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और जिसके बाद ही मुंबई हमलों की पूरी पटकथा लिखी गई।
ये भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को दिया जोर का झटका, ट्रांसशिपमेंट सुविधा रद्द, जानें क्या होगा असर
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
28 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
3 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
10 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines