सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दुष्कर्म से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि ऐसा क्यों कहा जाए कि दुष्कर्म पीड़िता ने मुसीबत को आमंत्रित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अफसोस जताया। जिसमें उसने एक छात्रा से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को यह कहते हुए जमानत दे दी कि महिला ने खुद मुसीबत मोल ली थी।
ये भी पढ़ेंः बिहार में कांग्रेस के लिए ‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाली स्थिति, तेजस्वी-राहुल गांधी की मुलाकात के क्या मायने?
सावधानी बरतनी चाहिए
बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 17 मार्च को दुष्कर्म के एक मामले में दिए गए आदेश पर सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने कहा था कि नाबालिग के स्तनों को पकड़ना दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही विवादास्पद आदेश पर रोक लगा चुकी है।
न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश एजी मसीह की बैंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि अब एक और जज ने कहा कि हां जमानत दी जा सकती है। यह क्या चर्चा है कि उसने खुद ही मुसीबत मोल ली। ऐसी बातें कहते समय सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर दुष्कर्म से जुड़े संवेदनशील मामलों में।
ये भी पढ़ेंः Bihar: ‘बेमेल है कांग्रेस और राजद का गठबंधन’, जानिए मांझी की नाराजगी पर क्या बोले दिलीप जायसवाल
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
31 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines