कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भूतनाल झील में एक साथ छह शव तैरते हुए मिले. मृतकों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
सुबह झील में दिखे 6 शव
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लोगों की नजर झील के पानी में तैर रहे शवों पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. आदर्श नगर पुलिस थाने की टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद शवों को बाहर निकलवाया. घटना के बाद आस-पास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
पुलिस के मुताबिक, बरामद शवों में चार महिलाओं और दो लड़कों के शव हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे या उनका आपस में कोई संबंध था. उनकी पहचान के लिए पुलिस आस-पास के क्षेत्रों से मिली गुमशुदगी की शिकायतों की जानकारी जुटा रही है.
हादसा या आत्महत्या?
छह लोगों की एक साथ मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि झील देखने के दौरान पैर फिसलने से कुछ लोग पानी में गिरे हों और उन्हें बचाने की कोशिश में अन्य लोग भी हादसे का शिकार हुए हों. हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया है.
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी एक वजह को मौत का कारण मानना जल्दबाजी होगी. घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाल के दिनों में किसी परिवार ने एक साथ कई सदस्यों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं.
यह भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर में दान की गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी, पारदर्शी व्यवस्था का दिया आदेश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और शवों के पानी में रहने की अवधि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
मौके पर पहुंचे डीएसपी नागराज और आदर्श नगर थाने के पीएसआई सीताराम समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान और झील तक उनके पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
24 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
3 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines