Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह, जो बृजभूषण शरण सिंह के करीबी

WFI president Sanjay Singh profile: संजय सिंह ने WFI का अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अनीता श्योराण को 33 मतों से हराया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह?

Author
Edited By : khursheed Updated: Dec 21, 2023 18:24
कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह, बृजभूषण शरण सिंह के माने जाते हैं करीबी

WFI president Sanjay Singh profile: संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के  नए अध्यक्ष के चुने गए हैं। उन्होंने अनीता श्योराण को 33 मतों से हराया। अनिता सिंह को सात वोट मिले थे, जबकि संजय सिंह कुमार को 40 वोट मिले। संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह?

WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह

संजय सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं और वह कुश्ती की दुनिया में बल्लू के नाम से भी जाने जाते हैं। वह भारतीय कुश्ती महासंघ से 12 साल से किसी न किसी रूप से जुड़े हुए हैं। संजय सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। वह 2019 में भारतीय कुश्ती संघ की कार्रकारी समिति में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद अब वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं।

---विज्ञापन---

संजय सिंह कारोबारी परिवार से आते हैं। उनके पिता नंद लाल सिंह चंदौली अपने गांव में कुश्ती कराया करते थे। इससे बचपन से ही कुश्ती की दुनिया में पले-बढ़े संजय की भी कुश्ती में दिलचस्पी बढ़ती गई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजय सिंह को पूर्वांचल की महिलाओं को कुश्ती की दुनिया में लाने का क्रेडिट भी दिया जाता है।

 

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह

संजय को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह चुनाव जीतने के बाद बृजभूषण शरण सिंह के घर गए। यहां पर बृजभूषण ने कहा कि यह मेरी निजी जीत नहीं है, भारत के सभी रेसलर्स की जीत है। मैं आशा करता हूं कि 11 महीनों से स्थगित रेसलिंग के लिए कार्यक्रम दोबारा से कराए जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह ने कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह और हमारे परिवार के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। हम दोनों लगभग 30 साल से कुश्ती के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोईं

ये भी पढ़ें: WFI के नए अध्यक्ष का ऐलान, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को मिली जिम्मेदारी

First published on: Dec 21, 2023 06:13 PM

संबंधित खबरें