WFI के नए अध्यक्ष का ऐलान, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को मिली जिम्मेदारी

WFI President: डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का चुनाव हो गया है, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को WFI का अध्यक्ष बनाया गया है।

WFI New President Sanjay Singh won Election close to brij bhushan singh

Image Credit- News 24

WFI President Election: बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बाजी मार ली है। संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहले ही इस बात का दावा किया था कि संजय सिंह कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बन सकते हैं, अब उन्हें इस संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनिता श्योराण को चुनाव में हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी कुश्ती संघ के हैं अध्यक्ष

संजय सिंह के कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने से पहलवान खुश हैं या फिर नहीं यह तो बाद में पता चलेगा। बता दें कि संजय सिंह को भी पहलवानों की तरह कुश्ती का काफी शौक है। वह वर्तमान में भी वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं संजय संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अब उन्हें नई और काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिलाओं को कुश्ती में लाने के लिए और एक अलग पहचान बनाने के लिए भी संजय सिंह बबलू ने काफी अहम भूमिका निभाई है। पूर्वांचल की महिलाओं को कुश्ती में लाने के लिए संजय सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

2008 से ही कुश्ती संघ से जुड़े हैं

बता दें कि संजय सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वह वाराणसी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें कुश्ती में बहुत पहले से काफी रुचि है। यही कारण है कि संजय सिंह साल 2008 से ही वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनके अध्यक्ष बनने से महिलाओं को कुश्ती में नई ऊंचाइयां मिल सकती है। वह भारत में कुश्ती को और अधिक प्रचलित बनाने के लिए भी काम कर सकते हैं। वर्तमान में हरियाणा के खिलाड़ी ही कुश्ती में भाग लेने में अधिक रुचि रखते हैं। ऐसे में इस खेल को देशभर में प्रचलित करने के लिए संजय सिंह क्या करते हैं, यह भी देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ