Akhilesh Yadav On Budget 2025 : संसद में आम बजट 2025 पेश किया गया। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया। सपा सुप्रीमो और सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ की भगदड़ में मरने वाले लोगों की लिस्ट मांगी। उन्होंने बजट से ज्यादा महाकुंभ की घटना को जरूरी बताया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजटीय भाषण पढ़ते समय विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसदों के विरोध के बीच अपना बजटीय भाषण शुरू किया, जिसमें पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल थे। विपक्षी दलों ने महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा की मांग की।
आम बजट 2025 पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ 12 साल बाद आता है। हमारे लिए बजट के आंकड़ों से ज्यादा महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों का डेटा महत्वपूर्ण है। सरकार यह नहीं बता पा रही है कि कितने लोग मरे, लापता हुए या घायल हुए। सरकार ने जो मौतों का आंकड़ा दिया है, वो झूठा है। आपने क्या इंतजाम किए हैं? ये सरकार कहती है कि हम हिंदुओं की पार्टी हैं, लेकिन हिंदुओं के इस सबसे बड़े पर्व के लिए वो इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। क्या यही है आपके विकसित भारत की परिभाषा कि भगदड़ में लोग मरेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि इससे ज्यादा हिंदू विरोधी सरकार नहीं हो सकती। मेरी मांग है कि खोया-पाया केंद्र को सेना को सौंप दिया जाना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता और इसमें शामिल उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय बजट से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि महाकुंभ में लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री कई बार वहां जा चुके हैं, केंद्रीय गृह मंत्री वहां जा चुके हैं, आज उपराष्ट्रपति जा रहे हैं और प्रधानमंत्री भी वहां जाएंगे- एक ऐसे महाकुंभ में जहां कई लोगों की मौत हो गई और सरकार मृतकों और लापता लोगों की संख्या बताने में विफल रही। हिंदुओं ने अपनी जान गंवाई है, सरकार को जागना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि वहां सेना को बुलाया जाए। यह पहली बार हुआ है कि संतों ने अमृत स्नान से इनकार किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को बजट आम मायूस न करें, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी महाकुंभ में लापता को ढूंढना है। सरकार ने अभीतक मरने वाले और लापता लोगों की लिस्ट नहीं जारी की।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines