Republic Day 2025 : पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होगी। दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर जवानों की चौकस निगरानी है। इसे लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस एफआरएस (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) नियंत्रण केंद्र के माध्यम से सरोजिनी नगर मार्केट में सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रही है। पूर्व संध्या पर सुरक्षाकर्मियों ने सरोजिनी नगर मार्केट में पैदल गश्त की। सरोजिनी नगर मार्केट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
यह भी पढे़ं : Republic Day 2025: देश भक्ति के रंग में रंगने के लिए राशि अनुसार पहनें कपड़े, चमक जाएगी किस्मत!
तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी दिल्ली
गणतंत्र दिवस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी सज गई है। दिल्ली का ऐतिहासिक इंडिया गेट तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है। केंद्रीय सचिवालय भवन परिसर भी रंग-बिरंगी रोशनी और तिरंगे से जगमगा रहा है। कुतुब मीनार को भी तिरंगे के रंगों में रोशन किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर क्या बोले एडिशनल डीसीपी?
दिल्ली एडिशनल डीसीपी (साउथ) अचिन गर्ग ने कहा कि 26 जनवरी और दिल्ली चुनाव दोनों ही आ रहे हैं और इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्थानीय पुलिस और सीएपीएफ को संवेदनशील स्थानों और बाजारों में तैनात किया गया है। मॉक ड्रिल की जा रही है। पुलिसवाले गश्त के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस का समारोह खत्म होने तक सीमा सील रहेगी। बांग्लादेश जैसे विभिन्न राष्ट्रीयताओं के अवैध लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। गेस्ट हाउस और अनधिकृत स्थानों की जांच की जा रही है।
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट दर्शन पटनायक ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरी में रेत कला बनाई।
त्रिपुरा में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
गणतंत्र दिवस की तैयारी में त्रिपुरा पुलिस ने जिले भर में नाका चेकिंग सहित व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इससे पहले अधिकारी बाजार की गतिविधियों का निरीक्षण करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बटाला पहुंचे। चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है और इसके वितरण में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर इसी तरह की जांच और प्रवर्तन गतिविधियां की जा रही हैं।
यह भी पढे़ं : Republic Day Parade में इन चीजों की पाबंदी, एक गलती भी पड़ सकती है भारी
गणतंत्र दिवस के लिए असम भी तैयार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुवाहाटी में असम सचिवालय और राज्य विधानसभा को तिरंगे के रंगों में रोशन किया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
8 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
10 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines