Republic Day Parade में इन चीजों की पाबंदी, एक गलती भी पड़ सकती है भारी

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए क्या आपने भी टिकट बुक कराया है? अगर हां तो जाने से पहले जारी किए दिशा निर्देश पढ़ लें। ताकि वहां पहुंचने के बाद परेशानी का सामना न करना पड़े।

Republic Day Parade 2025

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) देखने का एक खास अनुभव होता है। जिसके लिए लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचते है। अगर इस बार आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ परेड देखने का प्लान बनाया है, तो जाने से पहले जरूरी दिशा निर्देश पढ़ लें। जारी किए गए दिशा निर्देश में परेड स्थल पर बहुत सी चीजों के ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं, कई चीजों का आपके पास होना जरूरी है। जिनके बिना अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

परेड स्थल पर सुरक्षा और सुविधा को देखते कई दिशा निर्देशों का ऐलान किया गया है। विजिटर्स के पास टिकट के अलावा फोटो आईडी साथ रखना सबसे जरूरी होगा। जिसके बिना आपको गणतंत्र दिवस परेड को देखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जानिए इस दौरान क्या-क्या आपके पास होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए?

7 बजे से शुरू होगा प्रवेश

दर्शकों के लिए प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि सिटिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए समय से पहुंच जाएं। क्योंकि बाद में बैठने के लिए सीट मिलने में मुश्किल हो सकती है।

आईडी जरूर रखें

पहचान के लिए कोई एक आईडी जरूर अपने पास रखें। इसके बिना अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, मौसम के अनुकूल कपड़ों के साथ भीड़भाड़ के माहौल में कंफर्टेबल शूज पहनने की सलाह दी गई है। सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। इसके अलावा खुद भी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध लगता है तो तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दें। टिकट अपने पास ही रखें, साथ ही पार्किंग पास अपनी गाड़ी के आगे चिपका लें।

किन चीजों को नहीं ले जा सकते?

जिन चीजों को अंदर ले जाने पर पाबंदी होगी उनमें- खाने-पीने का सामान, बैग, ब्रीफकेस, थैला, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर, कैमरा, दूरबीन, हैंडकैम, सिगरेट, बीड़ी, लाइटर, शराब, स्प्रे, ज्वलनशील पदार्थ और नुकीले हथियार, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर और थर्मस फ्लास्क के अलावा भी कई चीजें शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ