Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

शराब और युवतियों संग शबाब पर थी रेव पार्टी, अचानक हुई छापेमारी में 17 लोग पकड़े

Andhra Pradesh Rave Party : आंध्र प्रदेश में पुलिस ने हॉल में चल रही एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Dec 30, 2024 15:01

Andhra Pradesh Rave Party : आंध्र प्रदेश में पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पूर्वी गोदावरी पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कोइसके बारे में जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने छापा मारा तो रेव पार्टी चल रही थी, जिसमें कई महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

पूर्वी गोदावरी पुलिस ने सोमवार की सुबह एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया और पांच महिलाओं सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को इस रेव पार्टी को लेकर गुप्त जानकारी मिली थी, इसी आधार पर छापेमारी की गई।

---विज्ञापन---

पुलिस ने बताया-पार्टी में हुई थी पांच महिलाओं की व्यवस्था

कोरुकोंडा पुलिस थाने से जुड़े इंस्पेक्टर सत्य किशोर के अनुसार, पुलिस ने विशेष पार्टी पुलिस के साथ नागा साईं फंक्शन हॉल पर छापा मारा। जहां पार्टी हो रही थी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से कंपनियों के डीलर बुरुगुपुडी में पार्टी के लिए एकत्र हुए थे। एक स्थानीय शख्स ने पार्टी के लिए काकीनाडा, राजमुंदरी और रम्पा चोडावरम से पांच महिलाओं की व्यवस्था की थी।

यह भी पढ़ें : मुंबई में Rave Party की तस्वीरें-वीडियो लीक, खुलासा- बुलाया गया था व्हाट्सऐप से इन्विटेशन भेजकर

---विज्ञापन---

इंस्पेक्टर सत्य किशोर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और पांच महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें भी जब्त कीं। गिरफ्तार किए गए लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और गिरफ्तार की गई पांच महिलाओं को एक गृह में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rave Party में कैसी-कैसी हरकतें करते हैं युवा, New Year से पहले मुंबई में पकड़े गए 100 लड़के-लड़कियां

जानकारी के अनुसार, इस रेव पार्टी का नए साल के जश्न से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि फर्टिलाइजर्स के एजेंट गोपालकृष्ण के माध्यम से फंक्शन हॉल के मालिक सत्ती रामरेड्डी ने 18 हजार में फंक्शन हॉल बुक किया था। बताया जा रहा है कि हॉल में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, क्योंकि हॉल के मालिक के माध्यम से युवतियां भी उपलब्ध कराई गईं थीं। हॉल का मालिक फरार है।

First published on: Dec 30, 2024 03:01 PM

संबंधित खबरें