मुंबई angle-right

मुंबई में Rave Party की तस्वीरें-वीडियो लीक, खुलासा- बुलाया गया था व्हाट्सऐप से इन्विटेशन भेजकर

Mumbai Thane Rave Party Videos: मुंबई के ठाणे में हुई रेव पार्टी की वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें डीजे पर नौजवान थिरक रहे हैं, आप भी देखिए...

---विज्ञापन---

Mumbai Thane Rave Party Videos: नए साल के जश्न से ठीक पहले रविवार तड़के मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लीक हो गई हैं। इस रेव पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। गुप्त सूचना के बाद, ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार तड़के कासारवडवली पुलिस स्टेशन के पास घोड़बंदर रोड पर पार्टी स्थल पर रेड मारी। पुलिस ने जब रेड मारी तो रेव पार्टी चल रही थी। युवक-युवतियां नशे में मदहोश थे। डीजे की धुन पर नशे की हालत में थिरक रहे थे। इनमें 90 पुरुष और 5 लड़कियां थीं, जिन्हें पकड़ लिया गया है।

 

हिरासत में लिए गए पार्टी के 2 आयोजक

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पार्टी के 2 आयोजकों को हिरासत में ले लिया है। इनसे काफी मात्रा में शराब, कई तरह की ड्रग्स, नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामान जब्त किया गया है। पार्टी स्थल से 29 मोटर साइकिल, डीजे सेट, ड्रग्स लेने वाले औज़ार मिले हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने करीब 100 नौजवानों को हिरासत में भी लिया है। इन्हें मेडिकल टेस्ट और अन्य प्रोटोकॉल के लिए भेजा गया है। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पार्टी में एंट्री के लिए कोई शुल्क लिया गया था या नहीं, लेकिन पार्टी में व्हाट्सऐप के जरिए बुलाया गया था।

रेव पार्टी की शुरुआत कैसे और कहां से हुई?

दुनिया में रेव शब्द 1950 के दशक में आया। इसकी उत्पत्ति इंग्लैंड की राजधानी लंदन में हुई। जंगली बोहेमियन पार्टियों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। 80 और 90 के दशक में रेव पार्टियां करने का क्रेज बढ़ा। लंदन में नाइट बार और पब में होने वाली पार्टियों को रेव कहा जाता था, जिनमें शराब सर्व की जाती थी। भारत में रेव पार्टियों का चलन हिप्पियों ने शुरू किया। गोवा में हिप्पियों द्वारा रेव पार्टियां की जाती थीं। आज भारत में रेव पार्टियां चोरी छिपे होती हैं और इनमें युवाओं को शराब के साथ ड्रग्स भी उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन रेव पार्टियां करना अवैध है।

First published on: Dec 31, 2023 03:42 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें