Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

किस देश में सबसे लंबा रोजा? भारत में कितने घंटे, जानें 30 रोजों तक कितना बढ़ेगा टाइम

Ramadan 2025 longest Fast: इस्लाम धर्म का सबसे मुबारक महीना रमजान को कहा जाता है। इस महीने में सब्र के साथ भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की जाती है। पूरे महीने में 30 रोजे रखे जाते हैं। इस दौरान रोजा खोलने का समय दिनों के साथ बदलता रहता है।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Mar 4, 2025 09:53
Ramadan 2025

Ramadan 2025 longest Fast: रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना माना जाता है, जिसमें दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखते हैं। इस दौरान वह सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं। इस दौरान सभी लोग ज्यादातर समय इबादत में बिताते हैं। हर देश में रोजा खोलने का समय अलग-अलग होता है। जैसा की सब जानते हैं कि जमीन सूरज के चारो तरफ चक्कर लगाती है, जिसकी वजह से ज्यादातर जगह पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होता है। कुछ देशों में दिन छोटा होता है, जिससे रोजा कम समय का होता है, जबकि कुछ जगहों पर दिन लंबा होता है। जानिए भारत समेत दूसरे देशों में रोजा कितने घंटे का हो रहा है?

किस देश में कितने घंटे का रोजा?

पृथ्वी के लगातार चक्कर लगाने की वजह से सूर्योदय और सूर्यास्त अलग-अलग समय पर होता है। जिसकी वजह से वहां के समय में भी काफी अंतर होता है। जिसके चलते कई देशों में रोजा कम घंटे का होता है, तो कई में 18 घंटे तक का हो सकता है। इस साल सबसे लंबा रोजा ग्रीनलैंड में होगा, जोकि 18 घंटे 12 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा, आइसलैंड, स्कॉटलैंड और ब्रिटेन में भी रोजा 16 से 18 घंटे लंबा होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: रमजान में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो ‘मकरूह’ हो सकता है रोजा

भारत में कितना समय?

भारत और एशिया के दूसरे तमाम देशों में रोजा 14 से 15 घंटे तक रहेगा। वहीं, ब्राजील उन देशों में शामिल है, जहां पर सबसे कम वक्त का रोजा रखा जाएगा। यहां पर रोजे का समय 12 से 13 घंटे के बीच रहेगा। जिम्बाब्वे, अर्जेंटीना और चिली भी उन देशों में शामिल होगा, जहां पर रोजा कम समय का होगा। रमजान के दौरान जितने रोजे निकलते जाते हैं, उसी के हिसाब से रोजा खोलने (इफ्तार का समय 20 से 25 मिनट तक बढ़ सकता है) का समय बढ़ता जाता है, तो सहरी का समय कम होता जाता है।

---विज्ञापन---

साल 2025 के रमजान का पहला रोजा 2 मार्च को रखा गया। 30 रोजों के बाद ईद का चांद नजर आएगा, जिसके बाद दुनिया भर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: इफ्तार में बनाएं ये 5 बेहतरीन डिश, मेहनत भी खाकर कहेंगे वाह…

First published on: Mar 04, 2025 09:53 AM

संबंधित खबरें